Asia Cup 2024

Asia Cup 2024: भारतीय फैंस को पिछले दिनों झूमने का मौका मिल गया, जब भारत ने बारबाडोस में टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीत लिया। बता दें कि 2007 के बाद यह दूसरा मौका है, जब इस टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की होगी। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया (Team India) ने इतिहास रचा। ये तो हो गई मेन्स क्रिकेट की बात।

वीमेंस क्रिकेट की अगर बात करें तो भारतीय महिला टीम इस समय साउथ अफ्रीका के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेल रही है। वहीं अगले महीने यह टीम श्रीलंका में होने वाले एशिया कप 2024 (Asia Cup 2024) में हिस्सा लेगी। इसके लिए बीसीसीआई ने स्क्वॉड घोषित कर दी है। आइए देखते हैं, किन खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया गया है।

Advertisment
Advertisment

Asia Cup 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Asia Cup 2024

एशिया का सबसे बड़े टूर्नामेंट एशिया कप 2024 (Asia Cup 2024) की अगले महीने से शुरुआत हो रही है। श्रीलंका इसकी मेजबानी करने वाला है। इसमें एशिया की कुछ धाकड़ महिला टीमें हिस्सा लेंगी और खिताब के लिए आपस में प्रतियोगिता करेंगी।

बीते 6 जून को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी टूर्नामेंट को लेकर 15 सदस्यीय टीम जारी कर दिया। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से वीमेंस प्रीमियर लीग खेलने वाली हरमनप्रीत कौर को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा स्मृति मंधाना को उपकप्तान की भूमिका दी गई है।

यहां देखें ट्वीट:

Advertisment
Advertisment

RCB के पांच खिलाड़ियों को मिला टीम में मौका

एशिया कप 2024 (Asia Cup 2024) के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 5 खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इसमें स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, रेणुका सिंह, आशा शोभना, श्रेयंका पाटिल शामिल हैं।

8 टीमें करेंगी खिताब के लिए प्रतियोगिता

19 जुलाई से श्रीलंका में वीमेंस एशिया कप 2024 (Asia Cup 2024) शुरु हो रहा है। 28 जुलाई को इसका फाइनल खेला जाएगा। बता दें कि कुल 8 टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। इसमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, मलेशिया, यूएई, नेपाल, थाईलैंड और बांग्लादेश शामिल है। दो ग्रुपों में टीमों को बांटा गया है। भारत, पाकिस्तान, नेपाल, यूएई, को ग्रुप-ए में रखा गया है। श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड और बांग्लादेश ग्रुप-बी में मौजूद है।

Asia Cup 2024 के लिए भारत का 15 सदस्यीय स्क्वॉड:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।

रिजर्व प्लेयर: श्वेता सहरावत, सैका इशाक, तनुजा कंवर, मेघना सिंह।

 

यह भी पढ़ें: ZIM vs IND 1st T20I मैच में बने कुल 10 बड़े रिकॉर्ड, 12वें रैंकिंग की टीम के आगे भारत ने कटाई नाक, बनाया क्रिकेट इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड