Posted inक्रिकेट

IPL 2025 से टीम इंडिया को मिला नया ‘तुरुप का इक्का’, अगले 2 ICC इवेंट में भारत को बनाएगा चैंपियन

IPL 2025 से टीम इंडिया को मिला नया 'तुरुप का इक्का', अगले 2 ICC इवेंट में भारत को बनाएगा चैंपियन 1

IPL 2025 में कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया है, और माना जा रहा है कि वे जल्द ही टीम इंडिया में डेब्यू कर सकते हैं। ऐसा ही एक खिलाड़ी है ‘तुरुप का इक्का’माना जा रहा है और उम्मीद की जा रही है भारत को अगले 2 ICC इवेंट में चैंपियन बनाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि कौन है वो खिलाड़ी। तो आपको बता दें कि उस खिलाड़ी का नाम शार्दूल ठाकुर है।

शार्दुल ठाकुर में IPL 2025 में अपने प्रदर्शन से सभी को किया प्रभावित

IPL 2025 से टीम इंडिया को मिला नया 'तुरुप का इक्का', अगले 2 ICC इवेंट में भारत को बनाएगा चैंपियन 2

आईपीएल 2025 में शार्दुल ठाकुर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। शार्दुल ठाकुर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को लगातार दो गेंदों में आउट किया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल 2025 में अब तक 6 विकेट लिए हैं। इस समय वह पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। शार्दुल ठाकुर को आईपीएल 2025 की नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। मोहसिन खान के चोटिल होने के बाद उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया। शार्दुल ठाकुर ने यह भी कहा कि अगर उन्हें आईपीएल 2025 में खेलने का मौका नहीं मिलता तो वह इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने की योजना बना रहे थे। लेकिन अब उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है कि वो जल्द ही भारत के ICC इवेंट का हिस्सा होंगे।

टी20 विश्व कप 2026

भारत अगले कुछ सालों में दो प्रमुख आईसीसी इवेंट्स की मेजबानी करने वाला है। भारत को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 खेलना है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट फरवरी 2026 में खेला जाएगा। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इन दोनों इवेंट्स में शार्दुल ठाकुल भारत की टीम का हिस्सा होंगे।

एशिया कप 2025

एशिया कप 2025 का आयोजन सितंबर में होगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत के पास है। लेकिन एशिया कप के मैच भारत से बाहर किसी अन्य देश में आयोजित किए जा सकते हैं। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने घोषणा की है कि 2025 एशिया कप की मेजबानी भारत टी20 प्रारूप में करेगा, जबकि बांग्लादेश 50 ओवर के प्रारूप में टूर्नामेंट के 2027 संस्करण का आयोजन करेगा। भारत में 2025 का टी20 एशिया कप 2026 में देश में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप से पहले खेला जाएगा। इसके मद्देनजर शार्दुल के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम में जगह मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए खेलने से किया इनकार, अब इस स्टार प्लेयर को मिलेगी कप्तानी की जिम्मेदारी 

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!