Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2025 के बीच टीम इंडिया को मिले दूसरे Sachin-Ganguly, दोनों छक्के से करते पारी की शुरुआत

IPL 2025 के बीच टीम इंडिया को मिले दूसरे Sachin-Ganguly, दोनों छक्के से करते पारी की शुरुआत 1

IPL 2025 में कई ऐसे खिलाड़ी खेल रहे हैं जिन्होंने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से प्रशंसकों के साथ साथ टीम इंडिया के सेलेकर्ट्स को भी काफी प्रभावित किया है। इस आईपीएल सीजन में दो ऐसे खिलाड़ी खेल रहे हैं जिन्हें टीम इंडिया का दूसरा सचिन-गांगुली कहा जा रहा है। दोनों ही खिलाड़ी छक्के से अपनी पारी की शुरुआत करते हैं। ऐसी संभावना है कि ये दोनों खिलाड़ी जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि हम यहां किस दो खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कौन है वो दो खिलाड़ी जिन्हें टीम इंडिया का अगला सचिन-गांगुली समझा जा रहा है।

कौन हैं ये दो खिलाड़ी?

IPL 2025 के बीच टीम इंडिया को मिले दूसरे Sachin-Ganguly, दोनों छक्के से करते पारी की शुरुआत 2

हम यहां जिस दो खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने IPL 2025 में अपने प्रदर्शन से सभी को काफी इंप्रेस कर दिया है। दोनों ही खिलाड़ी अपने पारी का आगाज छक्कों के साथ करते हैं। तो चलिए एक नज़र डालते हैं उवकी धमाकेदार पारी पर।

वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार प्रदर्शन

सत्र 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए, वैभव सूर्यवंशी ने IPL में शानदार प्रदर्शन किया है। 14 साल की उम्र में, वह IPL इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने पहले ही मैच में 20 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का मारकर सभी को चौंका दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए खेलते हुए जनवरी 2024 में मुंबई के खिलाफ अपना प्रथम श्रेणी पदार्पण किया। उस समय उनकी उम्र 12 साल और 284 दिन थी, जिससे वह रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए खेलने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। अपने पहले पांच प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 100 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 41 रन रहा।

विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

विजय हजारे ट्रॉफी: दिसंबर 2024 में, वह लिस्ट ए क्रिकेट में खेलने वाले सबसे युवा भारतीय बने, जब उन्होंने बिहार के लिए मध्य प्रदेश के खिलाफ खेला। उन्होंने टूर्नामेंट में बड़ौदा के खिलाफ 42 गेंदों में 71 रनों की तेज पारी भी खेली, जिससे वह लिस्ट ए क्रिकेट में अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए।

अंडर-19 क्रिकेट: 2023 में, उन्होंने भारत बी अंडर-19 टीम के लिए एक चतुष्कोणीय श्रृंखला में छह पारियों में दो अर्धशतकों सहित 177 रन बनाए। सितंबर 2024 में, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ एक यूथ टेस्ट मैच में भारत अंडर-19 के लिए पदार्पण किया और 62 गेंदों में 104 रन बनाए, जिसमें सिर्फ 58 गेंदों में शतक शामिल था, जो यूथ टेस्ट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज और कुल मिलाकर दूसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने अंडर-19 एशिया कप 2024 में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहां उन्होंने यूएई अंडर-19 के खिलाफ 76 रन और श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ सेमीफाइनल में 67 रन बनाए।

आयुष म्हात्रे का IPL में प्रदर्शन

आयुष म्हात्रे ने IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपना डेब्यू किया। 17 साल की उम्र में, वह CSK के लिए IPL खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। अपने पहले मैच में, उन्होंने 15 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए यह तेज पारी खेली।

ये भी पढ़ें: LSG vs DC, DREAM 11 TEAM: शाम को चुनोगे ये 11 खिलाड़ी, सुबह उठोगे तो बन जाओगे 4 करोड़ के मालिक

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!