Posted inक्रिकेट (Cricket)

ICC की ताजा टी20I रैंकिंग में छाए टीम इंडिया के खिलाड़ी, बल्लेबाजी-गेंदबाजी हर जगह दिखा भारतीय प्लेयर्स का दबदबा

ICC की ताजा टी20I रैंकिंग में छाए टीम इंडिया के खिलाड़ी, बल्लेबाजी-गेंदबाजी हर जगह दिखा भारतीय प्लेयर्स का दबदबा

Team India Players ICC Rankings After T20 WC 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण का समापन 8 मार्च को हुआ। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बाजी मारी और न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस तरह भारतीय टीम ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की और अपना ख़िताब सफलतापूर्वक डिफेंड करने वाली पहली टीम भी बनी।

टूर्नामेंट के समाप्त होने पर ICC ने ताजा रैंकिंग अपडेट भी जारी कर दिया है, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों को काफी फायदा हुआ है। वहीं, कुछ खिलाड़ियों को नुकसान भी उठाना पड़ा है।

ICC बल्लेबाजी रैंकिंग में टीम इंडिया के संजू और ईशान को हुआ जबरदस्त फायदा

ICC की ताजा टी20I रैंकिंग में छाए टीम इंडिया के खिलाड़ी, बल्लेबाजी-गेंदबाजी हर जगह दिखा भारतीय प्लेयर्स का दबदबा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को खिताबी जीत तक ले जाने में संजू सैमसन का अहम योगदान रहा और उन्होंने पूरे टूर्नमेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। संजू ने सिर्फ पांच मैच खेलकर 321 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने। अब अपने इस प्रदर्शन का फायदा संजू को ICC टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भी मिला है। संजू ने 18 स्थान की छलांग लगाई है और वह 22वें स्थान पर आ गए हैं।

इसके बाद, टी20 वर्ल्ड कप के हालिया संस्करण में भारत के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज ईशान किशन की बारी आती है। ईशान ने भी 317 रन बनाए और वह दो स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। जबकि ज्यादातर मैचों में फ्लॉप रहने वाले अभिषेक शर्मा अभी भी टॉप पर हैं। उनके और ईशान के बीच सिर्फ 4 रेटिंग का ही अंतर है। ऐसे में जुलाई में इंग्लैंड के विरुद्ध होने वाली टी20 सीरीज में इन दोनों के बीच नंबर 1 की पोजीशन के लिए लड़ाई देखने को मिल सकती है।

तिलक वर्मा को शुरूआती कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन का नुकसान हुआ है और वह एक स्थान लुढ़ककर सातवें स्थान पर आ गए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी दो स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है और वह नौवें स्थान पर हैं। टॉप 20 के बाहर, शिवम दुबे को चार स्थान का फायदा हुआ है और वह 27वें स्थान पर आ गए हैं। हार्दिक पांड्या भी एक स्थान के फायदे से 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बुमराह और अक्षर की ICC गेंदबाजी रैंकिंग में मौज

ICC गेंदबाजी रैंकिंग में टीम इंडिया के वरुण चक्रवर्ती अभी तक नंबर 1 गेंदबाज थे लेकिन अब उन्हें अफगानिस्तान के राशिद खान ने रिप्लेस कर दिया है। वरुण एक स्थान के झटके से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 विकेट लिए लेकिन आखिरी के मैचों में उनका प्रदर्शन साधारण रहा, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है।

जहां वरुण को 14 विकेट लेने के बावजूद नुकसान हुआ है, वहीं इतने ही विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को एक स्थान का फायदा मिला है और वह अब छठे स्थान पर हैं। टॉप 10 के बाहर अर्शदीप सिंह को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वह 16वें स्थान पर खिसक गए हैं। स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने गेंदबाजी रैंकिंग में छह स्थान की छलांग लगाई है और वह 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच खेलने वाले स्पिनर कुलदीप यादव को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह संयुक्त रूप से 41वें स्थान पर हैं।

अगर ICC की ऑलराउंड रैंकिंग की बात करें तो टीम इंडिया के हार्दिक पांड्या नंबर 2 पर बने हुए हैं। उनके और टॉप पर काबिज जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा के बीच 29 रेटिंग का अंतर है।

FAQs

ICC बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में किस भारतीय खिलाड़ी की पोजीशन सबसे मजबूत है?
ईशान किशन
वरुण चक्रवर्ती को नंबर 1 गेंदबाज के तौर पर किसने रिप्लेस किया है?
राशिद खान

यह भी पढ़ें: हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा, कीर्ति आज़ाद को सुनाई खरी-खरी, बोले- आस्था का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!