Team India Squad For Sri Lanka T20 Series: बीसीसीआई ने गुरुवार (26 मार्च) को 2026-27 भारत की पुरुष टीम के घरेलू सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया। आगामी होम सीजन में टीम इंडिया को 22 घरेलू मुकाबले खेलने हैं, जिसमें उसकी टक्कर वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी। बोर्ड ने हर सीरीज का कार्यक्रम विस्तार से बताया है, जिसमें मुकाबलों की तारीख और वेन्यू भी शामिल हैं।
टीम इंडिया (Team India) को घरेलू सीजन में 8 टी20 मुकाबले खेलने हैं, जिसमें उसे श्रीलंका का भी सामना करना है। भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज साल के अंत में खेली जानी है।
दिसंबर में टीम इंडिया (Team India) का श्रीलंका से होगा सामना

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, श्रीलंका की टीम इस साल के अंत में भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान टीम इंडिया (Team India) के साथ 3 वनडे और 3 टी20 खेलेगी। दोनों टीमों के बीच एक्शन की शुरुआत वनडे सीरीज के साथ होगी, जो 13 से 19 दिसंबर के बीच खेले जाएंगे। इसके बाद, टी20 सीरीज का रोमांच शुरू होगा।
टीम इंडिया (Team India) को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 22 दिसंबर को राजकोट में खेलना है। इसके बाद, दूसरा मुकाबला 24 दिसंबर को कटक में होगा। वहीं, तीसरा व आखिरी मुकाबला पुणे में 27 दिसंबर को खेला जाएगा। इस तरह फैंस साल का अंत धमाकेदार टी20 सीरीज के साथ करेंगे। इस सीरीज के लिए भारत का संभावित स्क्वाड क्या हो सकता है, इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
कप्तान और उपकप्तान के रूप में सूर्यकुमार-अक्षर पटेल का नजर आना तय
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) की लीडरशिप सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल को सौंपे जाने की उम्मीद है, क्योंकि इन दोनों की जोड़ी ने अच्छा काम किया है और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी परचम लहराया। बतौर कप्तान सूर्यकुमार काफी अच्छा कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में भारत को हराना आसान काम नहीं है। बल्ले के साथ जरूर सूर्या का फॉर्म उतना अच्छा नहीं चल रहा है लेकिन उम्मीद है कि वो जल्द फॉर्म में वापसी करेंगे और फिर से अपना जलवा दिखाएंगे।
वहीं, बात की जाए उपकप्तान अक्षर पटेल की तो उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन उम्दा रहता है। अक्षर ने जरूरत के समय बल्ले से योगदान दिया है। वहीं, गेंदबाजी में भी अच्छा किया है। इसके अलावा बतौर फील्डर भी उनका योगदान बहुत ही शानदार रहा है। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का भी अनुभव अक्षर के पास है और इसी वजह से मुश्किल समय में वह कप्तान सूर्यकुमार के लिए मददगार भी साबित होते हैं। यही कारण है कि श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए सूर्या के डिप्टी के रूप में अक्षर को चुना जा सकता है।
टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ी आ सकते हैं नजर, बुमराह को रेस्ट की उम्मीद
टी20 में टीम इंडिया (Team India) का स्क्वाड काफी अलग है और ज्यादातर खिलाड़ी सबसे छोटे फॉर्मेट के हैं। हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो वनडे टीम का भी हिस्सा हैं और 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए टी20 फॉर्मेट से दूरी बना सकते हैं। इसमें एक नाम जसप्रीत बुमराह का है। बुमराह को लेकर रिपोर्ट्स हैं कि वह अब ज्यादा द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे। इसी वजह से उनका श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आना तय माना जा सकता है लेकिन टी20 सीरीज के लिए नहीं। हार्दिक को भी वर्कलोड के कारण आराम दिया जा सकता है, क्योंकि उनकी भूमिका भी वनडे वर्ल्ड कप के लिए अहम होगी।
इन दोनों के अलावा स्क्वाड में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं नजर आ रही है। ओपनर के तौर पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी के नजर आने की उम्मीद है। वहीं, ईशान किशन भी धमाल मचाते नजर आ सकते हैं। तिलक वर्मा और रिंकू सिंह का भी चयन पक्का कहा जा सकता है। शिवम दुबे के साथ हार्दिक की गैरमौजूदगी में नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है। वहीं, गेंदबाजी विभाग में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव की जोड़ी के साथ ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का चयन होने की संभावना है। तेज गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा को मौका मिल सकता है।
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का 15 सदस्यीय संभावित स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा
FAQs
भारत और श्रीलंका के बीच कितने मैचों की टी20 सीरीज होनी है?
भारत और श्रीलंका टी20 सीरीज का आगाज कब से होना है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, सभी मुकाबलों की तारीखें घोषित, देखें पूरी लिस्ट