टीम इंडिया (Team India) इस समय T20 World Cup जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है और इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया (Team India) सुपर-8 के लिए क्वालिफ़ाई कर चुकी है। T20 World Cup सुपर-8 के मुकाबले 19 जून 2024 से खेले जाएंगे और भारतीय टीम इस चरण में अपना पहला मुकाबला 20 जून के दिन बारबाडोस के मैदान में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देगी।
T20 World Cup सुपर-8 से पहले ही एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर सभी भारतीय समर्थक बहुत अधिक मायूस हो गए हैं। उस खबर की मानें तो इस T20 World Cup मे भारतीय टीम फाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करती हुई दिखाई नहीं दे रही है।
T20 World Cup फाइनल से बाहर हुए Team India
ICC ने T20 World Cup सुपर 8 में भारतीय टीम को ग्रुप A मे रखा है और माना जा रहा है कि, टीम इंडिया (Team India) इस ग्रुप में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। अगर टीम इंडिया (Team India) इस ग्रुप में बेहतरीन खेल दिखाती है तो फिर यह टीम टेबल टॉपर बन सकती है। इस ग्रुप में टीम इंडिया (Team India) के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश हैं। इसी वजह से भारतीय टीम को T20 World Cup सुपर-8 के ग्रुप A की शीर्ष टीम माना जा रहा है और नए नियमों के अनुसार, यह टीम फाइनल खेलने से वंचित रह सकती है।
Semi Final 1 in Trinidad – Group A 1 Vs Group B 2.
Semi Final 2 in Guyana – Group B 1 Vs Group A 2.
– If India qualifies, they will play in the 2nd Semis on the 27 June.
– There is reserve day for Semi Final 1 and Final.
– There’s no Reserve Day for 2nd Semi, but a maximum of…— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 19, 2024
जानिए क्या है नियम
अगर भारतीय टीम T20 World Cup सुपर -8 के ग्रुप स्टेज में टॉप करती है तो फिर टीम इंडिया A2 के स्थान पर रहेगी। ऐसे में टीम इंडिया को अपना सेमीफाइनल मुकाबला 27 जून के दिन B1 से खेलना पड़ सकता है। चूंकि T20 World Cup का यह दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला है और ऐसे में इस मैच के लिए किसी भी प्रकार के रिजर्व डे की घोषणा नहीं की गई है। अब अगर इस मैच में बारिश होती है तो फिर टीम इंडिया फाइनल के लिए क्वालिफ़ाई नहीं कर पाएगी।
सेमीफाइनल 2 के लिए दिया गया है अतिरिक्त समय
T20 World Cup के पहले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे का ऐलान बहुत पहले ही कर दिया था। लेकिन दूसरे मैच के लिए किसी भी प्रकार के रिजर्व डे की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि आईसीसी ने इस मैच के लिए 250 मिनट का समय दिया है और अगर इस दौरान भी बारिश की वजह से मैच नहीं खेला गया तो फिर मैच को रद्द घोषित कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – सुपर 8 मुकाबले से पहले ऋषभ पंत के ऊपर टुटा दुखों का पहाड़! अचानक प्रभसिमरन सिंह ने किया रिप्लेस