Posted inक्रिकेट (Cricket)

टी20 वर्ल्ड कप के बाद अफगानिस्तान से टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, हिस्सा लेंगे ये 15 खिलाड़ी, गिल(कप्तान), आकिब, केएल, साई….

Team India will play a Test series against Afghanistan after the T20 World Cup, these 15 players will take part, Gill (captain), Aaqib, KL, Sai....

Team India Squad For Afghanistan Test: इस समय भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बिजी है और इंडियन क्रिकेट टीम 5 मार्च को अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलते नजर आएगी।

हालांकि इन्हीं सब चीजों के बीच बीसीसीआई ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ 1 टेस्ट और 3 वनडे मैचों सीरीज का ऐलान कर दिया है। तो आइए टेस्ट के लिए टीम इंडिया (Team India) की स्क्वाड कैसी हो सकती है, इस पर बात कर लेते हैं।

जून में होगा टेस्ट मैच

बता दें कि भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच जून के महीने में 6 से 10 तारीख में एक टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह टेस्ट मैच पंजाब के महाराजा यादविन्द्र सिंह पीसीए स्टेडियम में होगा और इस मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज कर एक बार फिर पटरी पर लौटने के इरादे से उतर सकती है।

क्योंकि उसे लास्ट टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) लास्ट टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते नजर आई थी, जिसमें उसे 2-0 से काफी शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। वहीं अफगानिस्तान टीम कोशिश करते दिखाई देगी कि वो इंडिया को हराकर इतिहास रचे। दोनों टीमों के बीच लास्ट और एकमात्र टेस्ट मैच 2018 में खेला गया था। उस दौरान भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी।

शुभमन और पंत करते दिखेंगे कप्तानी

Currently, the Indian Test team is led by Shubman Gill and Rishabh Pant.
Currently, the Indian Test team is led by Shubman Gill and Rishabh Pant.

इस समय भारतीय टेस्ट टीम (Team India) की अगुआई शुभमन गिल और ऋषभ पंत कर रहे हैं। ऐसे में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ होने जा रहे टेस्ट मैच में भी हमें यही दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया को लीड करते नजर आएंगे। लेकिन इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में हमें कई अन्य चेहरे नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG, MATCH PREVIEW: कौन जीतेगा सेमीफाइनल? जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड, इंजरी डिटेल्स

इन खिलाड़ियों की चमक सकती है किस्मत

अफगानिस्तान के खिलाफ होने जा रहे टेस्ट के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में हमें शुभमन गिल और ऋषभ पंत की कप्तानी में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकिब नबी खेलते नजर आ सकते हैं।

हालांकि अभी जब तक आधिकारिक तौर पर स्क्वाड का ऐलान नहीं कर दिया जाता कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। क्योंकि बीसीसीआई अक्सर अलग टीम का चयन करते नजर आती है। लेकिन उम्मीद रहेगी कि जैसी भी टीम का चयन हो दोनों टीमों के बीच एक टफ कंपटीशन देखने को मिले और एट लास्ट इंडिया जीत दर्ज करें, क्योंकि टेस्ट में इंडिया की लगातार हार फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आ रही है।

अफगानिस्तान टेस्ट के लिए Team India का संभावित स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकिब नबी।

FAQs

भारत और अफगानिस्तान के बीच लास्ट टेस्ट कब हुआ था?

साल 2018

यह भी पढ़ें: अफ्रीका-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मुकाबला बारिश से हुआ रद्द, तो ऐसे निकलेगा नतीजा, फिर ये टीम खेलेगी फाइनल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!