आईपीएल 2025 (IPL 2025)के लिए सभी टीमों ने तैयारियां पूरी कर ली है। आईपीएल में टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी अलहग अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नज़र आएंगे। वहीं आईपीएल का 18वां सीजन कई प्लेयर्स के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आईपीएल के बाद एशिया कप 2025(Asia Cup 2025) का आयोजना किया जा रहा है। आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह मिल सकती हैं। एक्सपर्स ने 15 ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार
कर ली है जिन्हें एशिया कप 2025(Asia Cup 2025) में भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिल सकती है।
रोहित -विराट नहीं होंगे Asia Cup 2025 का हिस्सा
एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025)की मेजबानी की जिम्मेदारी भारत को दी गई है। सितंबर में आयोजित होने वाले एशिया कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते नज़र नहीं आएंगे। क्योंकि इस बार एशिया कप 2025(Asia Cup 2025) का आयोजन टी20 फॉर्मेट में किया जा रहा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद संन्यास की घोषणा की थी। ऐसे में ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी एशिया कप 2025(Asia Cup 2025) में खेलते नज़र नहीं आएंगे।
Asia Cup 2025 में इन 15 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

आईपीएल के तुरंत बाद एशिया कप 2025 खेला जाएगा, और भारतीय टीम में कई युवा आईपीएल सितारों को मौका मिलने की संभावना है। यहां 15 ऐसे संभावित खिलाड़ी दिए गए हैं जो एशिया कप 2025(Asia Cup 2025) में भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं।
बल्लेबाज
शुभमन गिल
यशस्वी जायसवाल
तिलक वर्मा
रिंकू सिंह
सूर्यकुमार यादव
विकेटकीपर
ऋषभ पंत
ईशान किशन
संजू सैमसन
ऑलराउंडर
हार्दिक पंड्या
अक्षर पटेल
वॉशिंगटन सुंदर
गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह
मोहम्मद सिराज
अर्शदीप सिंह
रवि बिश्नोई
शुभमन को मिल सकती है कप्तानी
एशिया कप 2025(Asia Cup 2025) में शुभमन गिल टीम इंडिया के कप्तान बनाए जा सकते हैं। वनडे और टी20 में शुभमन गिल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। शुभमन गिल ने पिछले कुछ वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस महीने के दौरान सिर्फ पांच वनडे मैचों में 406 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 101.50 और स्ट्राइक रेट 94.19 रहा।
इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 की सीरीज जीत में उनका शानदार प्रदर्शन भी शामिल है, जहां उन्होंने लगातार तीन बार पचास से ज्यादा का स्कोर बनाया। शुभमन गिल को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ फरवरी 2025 के खिताब के लिए नॉमिनेट किया गया है। शुभमन गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 से पहले बोर्ड ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, धाकड़ ऑलराउंडर की एंट्री, तो इन 2 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी