Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL के तुरंत बाद अफगानिस्तान से टेस्ट और ODI खेलेगी Team India! इन 3 खिलाड़ियों के पास रहेगी कप्तानी-उपकप्तानी

IPL के तुरंत बाद अफगानिस्तान से टेस्ट और ODI खेलेगी Team India! इन 3 खिलाड़ियों के पास रहेगी कप्तानी-उपकप्तानी

Team India’s Test and ODIs against Afghanistan: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के बीच पूरी तरह से आईपीएल 2026 का खुमार छाया हुआ है। इस बार सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हुई और अब तक 12 मैच हो चुके हैं। इस दौरान काफी धमाकेदार एक्शन भी देखने को मिला। मौजूदा आईपीएल सीजन में टीम इंडिया के ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ी खेल रहे हैं। इसी वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट से भारत की मेंस टीम दूर चल रही है।

हालांकि, जब 31 मई को आईपीएल का 19वां सीजन समाप्त होगा, उसके 6 दिन बाद ही टीम इंडिया (Team India) एक्शन में नजर आएगी, क्योंकि फिर उसका सामना अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से होना है, जो कई साल बाद भारत दौरे पर आ रही है।

IPL 2026 के बाद, टीम इंडिया (Team India) का अफगानिस्तान से 4 मुकाबलों में होगा सामना

IPL के तुरंत बाद अफगानिस्तान से टेस्ट और ODI खेलेगी Team India! इन 3 खिलाड़ियों के पास रहेगी कप्तानी-उपकप्तानी

भारतीय टीम आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान मैदान पर नजर आई थी। टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने सिर्फ एक मुकाबला गंवाया था और बाकी मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ख़िताब पर कब्जा जमाया था। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) को एकतरफा जीत मिली थी, जिसका जोरदार जश्न भी मनाया गया था।

इसके बाद, आईपीएल 2026 शुरू हो गया और सभी खिलाड़ी इसमें व्यस्त हो गए। आईपीएल के दौरान BCCI मेंस टीम की कोई भी सीरीज शेड्यूल नहीं करता है। इसी वजह से अब भारत की अगली टक्कर अफगानिस्तान से होनी है, जो जून में भारत आएगा। इससे पहले आखिरी बार अफगान टीम 2024 की शुरुआत में भारतीय दौरे पर आई थी और तब टीम इंडिया (Team India) के खिलाफ सिर्फ तीन टी20 खेले थे। हालांकि, इस बार दो अन्य फॉर्मेट में एक्शन देखने को मिलेगा।

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच 1 टेस्ट और 3 वनडे खेले जाएंगे, जिसका कार्यक्रम भी BCCI ने जारी कर दिया है। दोनों टीमों के बीच 6 से 20 जून तक एक्शन देखने को मिलेगा। इस दौरान मुकाबले न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे।

अफगानिस्तान से टक्कर के दौरान इन 3 खिलाड़ियों के पास रहेगी Team India की कप्तानी-उपकप्तानी

जब भी कोई सीरीज होती है तो टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी और उपकप्तानी को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज को लेकर भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। दोनों टीमों के बीच टक्कर शुरू होने में अभी काफी दिन बाकी हैं लेकिन उससे पहले भारत के लीडरशिप ग्रुप की चर्चा हो रही है।

ऐसे में हम आपको बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल उठाते नजर आ सकते हैं, क्योंकि दोनों ही फॉर्मेट में वो पूर्णकालिक कैप्टेन हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रमुख खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ चुने जाने की उम्मीद है। इसी वजह से गिल कमान संभालते नजर आ सकते हैं।

वहीं, उपकप्तानी में हमें अलग-अलग खिलाड़ी नजर आ सकते हैं। भारत (Team India) की पिछली टेस्ट सीरीज में उपकप्तानी की जिम्मेदारी ऋषभ पंत के पास थी। इसी वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ भी पंत उपकप्तान के रोल में फिर से नजर आ सकते हैं। हालांकि, वनडे टीम में इस भूमिका में श्रेयस अय्यर के नजर आने की उम्मीद है, क्योंकि पिछले साल ही BCCI ने उन्हें इस फॉर्मेट का उपकप्तान बनाया था।

इस तरह अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के दौरान कप्तानी शुभमन गिल संभाल सकते हैं, जबकि उपकप्तानी के लिए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर दावेदार हैं।

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों का शेड्यूल

  • 6 जून – एकमात्र टेस्ट, न्यू चंडीगढ़ (सुबह 9:30 बजे)
  • 14 जून – पहला वनडे, धर्मशाला (दोपहर 1:30 बजे)
  • 17 जून – दूसरा वनडे, लखनऊ (दोपहर 1:30 बजे)
  • 20 जून – तीसरा वनडे, चेन्नई (दोपहर 1:30 बजे)

FAQs

भारत और अफगानिस्तान के बीच कुल कितने मुकाबले खेले जाने हैं?
4
अफगानिस्तान के खिलाफ कौन से 3 खिलाड़ी लीडरशिप की भूमिका में नजर आ सकते हैं?
शुभमन गिल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल हुई Virat Kohli की स्टोरी, ‘धुरंधर द रिवेंज’ फिल्म को लेकर दिया बड़ा रिव्यू

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!