Team India Squad For Ireland T20 Series: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद, अब टीम इंडिया सीधे जून में ही एक्शन में नजर आएगी, जब वो घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान की मेजबानी करेगी। अफगान टीम के खिलाफ भारत को 1 टेस्ट और 3 वनडे मुकाबले खेलने हैं। वहीं, इसके बाद जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर जाना था।
हालांकि, हाल ही में रिपोर्ट आई कि इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया (Team India) आयरलैंड जा सकती है और व्हाइट बॉल मैचों की शॉर्ट सीरीज खेल सकती है। अब इस सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) दो मुकाबले खेलती आ सकती है नजर

भारत और आयरलैंड के बीच कई बार द्विपक्षीय सीरीज खेली जा चुकी हैं लेकिन इसका आयोजन आयरिश सरजमीं पर ही हुआ है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जून के अंतिम सप्ताह में भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जा सकती है। इस सीरीज का कार्यकम भी जल्द ही जारी किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मुकाबले बेलफ़ास्ट में खेले जा सकते हैं। इस सीरीज को लेकर क्रिकेट आयरलैंड और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया संयुक्त रूप से शाम तक घोषणा कर सकते हैं।
रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित बीसीसीआई पुरस्कार समारोह के दौरान खिलाड़ियों, कोचों और अन्य सहायक कर्मचारियों को डबलिन में रुकने के बारे में संकेत दिए गए थे। यह टीम इंडिया (Team India) का टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद, पहला विदेशी दौरा होगा। आयरलैंड के पिछले तीन दौरों में टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी लेकिन इस बार समय कम होने के कारण दो मैचों की सीरीज ही होने की संभावना नजर आ रही है।
आयरलैंड के खिलाफ मुख्य स्क्वाड के साथ टीम इंडिया (Team India) आ सकती है नजर
भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मुकाबले इंग्लैंड दौरे से पहले खेलने हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भी भारत को सबसे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और उसके लिए सभी मुख्य खिलाड़ियों को चुने जाने की उम्मीद है। इसी वजह से आयरलैंड के खिलाफ भी हमे एक जैसा स्क्वाड ही नजर आ सकता है, क्योंकि दोनों ही सीरीज में ज्यादा अंतर नहीं है।
ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में ज्यादातर उन खिलाड़ियों को ही मौका मिलने की संभावना है, जो हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलते नजर आए थे। स्क्वाड में बदलाव की संभावना तब ही बनेगी, जब किसी को आराम दिया जाएगा या आईपीएल के दौरान कोई खिलाड़ी इंजर्ड हो जाए। हालांकि, रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती का सिलेक्शन काफी हद तक आईपीएल के प्रदर्शन पर निर्भर कर सकता है। उम्मीद है कि ये दोनों दबाव में अच्छा करेंगे और आयरलैंड दौरे पर जाएंगे।
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए एक बड़ा बदलाव जसप्रीत बुमराह के रूप में हो सकता है। बुमराह को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए वो अब ज्यादा टी20 मुकाबले नहीं खेलेंगे। ऐसे में टीम इंडिया (Team India) उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दे सकती है।
आयरलैंड दौरे के लिए भारत (Team India) की संभावित 15 सदस्यीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
FAQs
टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ कितने टी20 मुकाबले खेलने हैं?
यह भी पढ़ें: IPL 2026: प्रीति जिंटा के तुरुप के इक्के ने भरी हुंकार, बोला ’18 साल का दर्द खत्म होगा….’