Posted inक्रिकेट (Cricket)

जिम्बाब्वे-आयरलैंड दौरे के साथ तय हुआ टीम इंडिया का नया शेड्यूल, इन टीमों से इस साल होगी टक्कर

जिम्बाब्वे-आयरलैंड दौरे के साथ तय हुआ Team India का नया शेड्यूल, इन टीमों से इस साल होगी टक्कर

Team India’s New Schedule Of 2026: साल 2026 में अभी तक ढाई महीने ही लगभग हुए हैं और इस दौरान टीम इंडिया लगातार एक्शन में नज़र आई है। जनवरी में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल में हिस्सा लिया था। वहीं, इसके बाद 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया और खिताब भी अपने नाम किया।

अब टीम इंडिया (Team India) लगभग तीन महीने तक एक्शन में नजर नहीं आएगी लेकिन इसके बाद, उसका शेड्यूल बहुत ही बिजी रहने वाला है। फ्यूचर प्रोग्राम के तहत कई सीरीज पहले से तय थीं लेकिन अब उनमें कुछ मुकाबलों की वृद्धि हुई है। वहीं, एफटीपी में शामिल टीमों के अलावा आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ भी भारत खेलते नजर आ सकता है।

टीम इंडिया (Team India) के FTP के हिसाब से इन टीमों से होनी है टक्कर

जिम्बाब्वे-आयरलैंड दौरे के साथ तय हुआ Team India का नया शेड्यूल, इन टीमों से इस साल होगी टक्कर

ICC ने जब फ्यूचर टूर प्रोग्राम घोषित किया था तब टीम इंडिया (Team India) को 2026 में अफगानिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड से भिड़ना था। इसमें अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ दो-दो बार सीरीज होनी थी। हालांकि, फिर 2025 में पोस्टपोन हुए भारत के बांग्लादेश दौरे का कार्यकम भी घोषित हो गया और मुकाबले सितंबर में खेले जाने हैं। हालांकि, इसके लिए टीम इंडिया को सरकार से अनुमति लेनी होगी।

आयरलैंड और जिम्बाब्वे से भी इस साल खेल सकती है टीम इंडिया

ICC के द्वारा घोषित FTP में टीम इंडिया को आयरलैंड और जिम्बाब्वे से नहीं खेलना था लेकिन अब जो मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं, उनके आधार पर इन दोनों देशों का दौरान टीम इंडिया (Team India) अलग-अलग समय पर सकती है। आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया इंग्लैंड टूर के पहले जा सकती है। इंग्लैंड के दौरे पर भारत को जुलाई में जाना है, इससे पहले भारतीय टीम आयरलैंड में जाकर टी20 सीरीज खेल सकती है।

भारत (Team India) ने 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। तब से इनके बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। हालांकि, इस साल फिर से भारत व्हाइट बॉल सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा कर सकता है। इस सीरीज के सितंबर के आसपास होने की उम्मीद है।

टीम इंडिया(Team India)  का 2026 में व्यस्त शेड्यूल

अफगानिस्तान सीरीज: भारत को जून में अफगानिस्तान की मेजबानी करनी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 1 टेस्ट और 3 वनडे मुकाबले होंगे। ये मुकाबले 6 जून से 20 जून तक खेले जाएंगे।

भारत का आयरलैंड दौरा (संभावित):  इंग्लैंड टूर पर रवाना होने वाली टीम इंडिया (Team India) उससे पहले आयरलैंड जा सकती है और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल सकती है। हालांकि, अभी तक दोनों बोर्ड के बीच सिर्फ बातचीत हुई है और कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा: भारत का इंग्लैंड दौरा काफी पहले से तय है और इसका कार्यकम भी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कई महीने पहले घोषित कर दिया था। यह दौरा 1 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा और इस दौरान 5 टी20 व 3 वनडे खेले जाएंगे।

भारत का श्रीलंका दौरा: ICC के FTP के हिसाब से अगस्त में भारत को श्रीलंका के दौरे पर 2 टेस्ट खेलने हैं। हालांकि, अब इस दौरे पर तीन टी20 मैच भी खेले जा सकते हैं, क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट ने अनुरोध किया है, ताकि श्रीलंका में बाढ़ राहत कार्यों के लिए धन जुटाया जा सके। माना जा रहा है कि बीसीसीआई उनके अनुरोध को स्वीकार कर सकता है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: जून में घर पर भारत को अफगानिस्तान की मेजबानी करनी है लेकिन सितंबर में इन दोनों टीमों की टक्कर 3 मैचों की टी20 सीरीज में फिर से हो सकती है। हालांकि, इस बार मेजबानी अफगानिस्तान करेगा और सीरीज यूएई में खेली जाएगी।

बांग्लादेश दौरा: जैसा कि हमने ऊपर बताया, बीसीबी ने भी इस साल सितंबर में भारत (Team India) की मेजबानी का ऐलान किया है। सितंबर में दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और इतने ही टी20 मुकाबले होने हैं। हालांकि, यह दौरा टीम इंडिया करेगी या नहीं, इस पर संशय की स्थिति है।

ज़िम्बाब्वे दौरे पर व्हाइट बॉल सीरीज (संभावित): सितंबर के महीने में ही टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे की बात चल रही है। माना जा रहा है कि इस दौरे पर भारत 3 टी20 मैचों की सीरीज खेल सकता है।

वेस्टइंडीज का भारत दौरा: सितंबर में ही वेस्टइंडीज को भारत आना है और टीम इंडिया के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेलने हैं। अभी तक इन मुकाबलों का शेड्यूल नहीं जारी हुआ है।

एशियन गेम्स 2026: जापान के नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले 2026 एशियाई गेम्स भी चर्चा में हैं। इन खेलों में क्रिकेट प्रतियोगिता टी20 प्रारूप में खेली जाएगी और भारत मौजूदा स्वर्ण पदक विजेता है। पुरुषों के मैच 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होने हैं। इसमें भी भारत के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को BCCI भेज सकता है।

भारत का न्यूजीलैंड दौरा: अक्टूबर-नवंबर में टीम इंडिया (Team India) को न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज खेलनी हैं। पहले 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 निर्धारित थे, लेकिन अब वनडे मुकाबलों की संख्या 5 हो सकती है।

श्रीलंका का भारत दौरा:साल 2026 के अंत में टीम इंडिया को श्रीलंका की मेजबानी करनी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 3 टी20 खेले जाएंगे।

FAQs

टीम इंडिया FTP में शामिल टीमों के अलावा किन 2 के खिलाफ भी खेलते नजर आ सकती है?
आयरलैंड और जिम्बाब्वे

यह भी पढ़ें: काव्या मारन के खरीदते ही Abrar Ahmed का पुराना VIDEO वायरल, इस तरह भारत को नीचा दिखाने की कर रहे थे कोशिश

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!