Team India Playing XI against Zimbabwe : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारतीय टीम (Team India) को अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार का टीम के नेट रन रेट पर भी बड़ा असर पड़ा है, जिससे सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है।
अब टीम इंडिया (Team India) का अगला मुकाबला सुपर-8 में 26 फरवरी को चेन्नई में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेला जाएगा। यह मैच भारतीय टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस मुकाबले के लिए टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन सामने आ गई है। आइए एक नजर डालते हैं भारत की संभावित प्लेइंग XI पर।
अभिषेक और ईशान करेंगे ओपनिंग
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) की ओपनिंग जोड़ी एक बार फिर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पर टिकी रहेगी। अभिषेक शर्मा का फॉर्म इस टूर्नामेंट में चिंता का विषय बना हुआ है।
ग्रुप स्टेज के तीन मुकाबलों में वह खाता भी नहीं खोल सके थे, जबकि सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाए। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि इस अहम मैच में वह बड़ी पारी खेलकर अपनी लय वापस हासिल करें।
वहीं ईशान किशन ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक जड़े और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
हालांकि सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह शून्य पर आउट हो गए, जो टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। अब ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम को इस ओपनिंग जोड़ी से तेज और ठोस शुरुआत की उम्मीद रहेगी।
नंबर 3-4-5 पर संभालेंगे पारी की जिम्मेदारी
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) के लिए नंबर 3 पर तिलक वर्मा बल्लेबाज़ी करते नजर आएंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में तिलक सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे, जिससे मध्यक्रम पर दबाव बढ़ गया था।
नंबर 4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव उतरेंगे। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह 18 रन ही बना सके, लेकिन टीम को उनसे बड़ी और जिम्मेदार पारी की उम्मीद रहेगी।
वहीं नंबर 5 पर शिवम दुबे बल्लेबाज़ी करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे। ऐसे में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भी मध्यक्रम की यह तिकड़ी भारत की बल्लेबाज़ी की धुरी साबित हो सकती है।
इस गेंदबाज़ी आक्रमण के साथ उतरेगी भारतीय टीम
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) मजबूत गेंदबाज़ी संयोजन के साथ मैदान पर उतर सकती है। तेज आक्रमण की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। नई गेंद से विकेट निकालने के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी इन दोनों की भूमिका बेहद अहम होगी।
स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल टीम को संतुलन देंगे। वरुण अपनी रहस्यमयी स्पिन से बल्लेबाज़ों को परेशान कर सकते हैं, जबकि अक्षर पटेल किफायती गेंदबाज़ी के साथ उपयोगी बल्लेबाज़ी भी कर सकते हैं।
इसके अलावा हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर की भूमिका में टीम को अतिरिक्त विकल्प देंगे। वह मिडिल ओवरों में गेंदबाजी कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर विकेट भी दिला सकते हैं। इस संतुलित आक्रमण के साथ भारतीय टीम ज़िम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ Team India की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (wk) , तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (c), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती