Posted inक्रिकेट (Cricket)

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए Team India के स्क्वाड का हुआ ऐलान, MI-RCB के खिलाड़ी बने कप्तान-उपकप्तान

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए Team India के स्क्वाड का हुआ ऐलान, MI-RCB के खिलाड़ी बने कप्तान-उपकप्तान

Team India announced for South Africa Tour: IPL 2026 के कारण भारत की पुरुष क्रिकेट टीम को दो महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलना है, क्योंकि ज्यादातर खिलाड़ी 28 मार्च से शुरू हो रहे टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे। इसी वजह से टीम इंडिया अब सीधे जून में एक्शन में दिखेगी, जब अफगानिस्तान की टीम भारत आएगी। हालांकि, महिला टीम को आराम नहीं है और उसे अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है और पांच टी20 खेलने हैं।

इन मुकाबलों के लिए BCCI की महिला चयन समिति ने मंगलवार, 24 मार्च को टीम इंडिया (Team India) के 15 सदस्यीय महिला स्क्वाड की घोषणा कर दी है, जिसमें कुछ नए चेहरे भी हैं। वहीं, लीडरशिप के मामले में दो अनुभवी चेहरों पर भरोसा दिखाया गया है, जो WPL में MI और RCB का हिस्सा हैं।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया (Team India) की लीडरशिप इन दो अनुभवी खिलाड़ियों के पास

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए Team India के स्क्वाड का हुआ ऐलान, MI-RCB के खिलाड़ी बने कप्तान-उपकप्तान

17 से 27 अप्रैल तक होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए BCCI की चयन समिति ने लीडरशिप के मामले में प्रयोग नहीं किया है और एक बार फिर हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना की जोड़ी पर भरोसा दिखाया गया है। हरमनप्रीत तीनों ही फॉर्मेट में भारत की कप्तान हैं, जबकि मंधना उनकी डिप्टी यानी उपकप्तान के रूप में नजर आती हैं। WPL में हरमनप्रीत के पास मुंबई इंडियंस की कमान है, जबकि स्मृति के पास रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जिम्मेदारी है।

इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास लीडरशिप का अच्छा-खासा अनुभव है। यही कारण है कि दक्षिण अफ्रीका में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए चयन समिति ने इन्हें ही कप्तान और उपकप्तान बनाया है। इन दोनों से बल्लेबाजी में भी कमाल की उम्मीद होगी, क्योंकि टीम इंडिया (Team India) की बैटिंग हरमनप्रीत और मंधाना के ही इर्द-गिर्द रहती है।

दो नए चेहरों को भी टीम इंडिया के टी20आई स्क्वाड में मिली जगह

दक्षिण अफ्रीका में होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड (Team India Squad)में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं, काशवी गौतम और अनुष्का शर्मा के रूप में दो नए चेहरे भी टी20 टीम का पहली बार हिस्सा बने हैं। तेज गेंदबाज काशवी ने पिछले साल भारतीय महिला टीम के लिए अपना वनडे डेब्यू किया था, वहीं हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट पदार्पण किया। अब उन्हें टी20 टीम में चुन लिया गया है और इस फॉर्मेट में भी इंटरनेशनल लेवल पर अपना जलवा दिखाने का मौका मिल सकता है।

वहीं, बात करें ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा की तो उन्होंने अभी तक भारत के लिए किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेला है। उनका चयन राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए हुआ था, जिसे इंडिया ए ने जीता था। WPL में अनुष्का ने गुजरात जायंट्स की तरफ से खेलते हुए सात मैचों में 177 रन बनाए थे। शायद यही वजह है कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए चुना गया है।

इन 4 खिलाड़ियों को टीम इंडिया के स्क्वाड से किया गया ड्रॉप

चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाली टी20 सीरीज के लिए जो स्क्वाड चुना है, उसमें पिछली टी20 सीरीज की तुलना में कुछ बदलाव भी हुए हैं। विकेटकीपर जी कमिलिनी को ड्रॉप कर दिया गया है और उनकी जगह बैकअप विकेटकीपर के रूप में उमा छेत्री की एंट्री हुई है। ड्रॉप होने वाली अन्य खिलाड़ियों में अनुभवी स्नेह राणा भी शामिल हैं। वहीं, बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा और ऑलराउंडर अमनजोत कौर को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा।

FAQs

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय महिला टीम को कितने टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है?
5

यह भी पढ़ें: “ओवर स्मार्ट बनने की जरूरत नहीं…”, खुलेआम सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर पर किया वार

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!