Posted inक्रिकेट (Cricket)

टीम इंडिया का स्टार क्रिकेटर बन गया था दारुबाज, हर रोज पीता था एक बोतल, अब बोला ‘मैंने शराब छोड़ दी…’

Team India का स्टार क्रिकेटर बन गया था दारुबाज, हर रोज पीता था एक बोतल, अब बोला 'मैंने शराब छोड़ दी...'

Team India star cricketer quits alcohol: शराब की लत किसी भी इंसान को बर्बाद कर सकती है। इसका सेवन काफी नुकसानदायक होता है, इसके बावजूद बहुत बड़ी संख्या में लोग इसका सेवन करते हैं। आम आदमी से लेकर बड़ी हस्तियाँ भी शराब पीती हैं। कई क्रिकेटर भी अल्कोहल लेते हैं, लेकिन ज्यादातर प्लेयर रिटायरमेंट के बाद ऐसा करते हैं। हालांकि, अब एक खिलाड़ी ने शराब को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

टीम इंडिया (Team India) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बताया कि कैसे वह एक समय शराब काफी ज्यादा पीने लगे थे और इससे उनकी फिटनेस पर भी असर पड़ा। हालांकि, अब आईपीएल 2026 को देखते हुए उन्होंने पूरी तरह से इसका सेवन बंद कर दिया है और अब काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।

IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने पूरी तरह शराब सेवन किया बंद

Team India का स्टार क्रिकेटर बन गया था दारुबाज, हर रोज पीता था एक बोतल, अब बोला 'मैंने शराब छोड़ दी...'

टीम इंडिया (Team India) के स्पिन विभाग में कई सालों तक शामिल रहने वाले युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया। एबी डीविलियर्स के पॉडकास्ट में चहल ने बताया कि उन्होंने अपनी लाइफ स्टाइल में क्या बदलाव किया और अब शराब का सेवन भी नहीं कर रहे हैं।

दाएं हाथ के लेग स्पिनर ने कहा,

“मैंने शराब पीना छोड़ दिया है, और छह महीने से ज़्यादा हो गए हैं। अब मैं 35 साल का हो गया हूं, इसलिए मैं ज्यादा एक्टिव रहना चाहता हूं और अपनी टीम के लिए अपना 150% देना चाहता हूं। एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर, मैं चाहता हूं कि आईपीएल में लोग मुझसे कुछ सीखें।”

पंजाब किंग्स के IPL 2025 फाइनल हारने के पीछे चहल ने बताई बड़ी वजह

आईपीएल के पिछले सीजन में पंजाब किंग्स ने बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया था लेकिन फाइनल में उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 6 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। इस तरह पंजाब ट्रॉफी के करीब पहुंचकर चूक गई थी। युजवेंद्र चहल ने हार को लेकर निराशा जताई और अहम वजह का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा,

“फाइनल में हमें (मार्को) जानसेन की कमी खली क्योंकि वह मौजूद नहीं थे। अगर वह होते तो हम निश्चित रूप से चैंपियनशिप जीत जाते। पूरे टूर्नामेंट में उनकी गेंदबाजी शानदार रही, और बल्लेबाजी में भी, वे अंत में दो-तीन छक्के लगाने में सक्षम थे। उनकी गेंदबाजी को देखते हुए अब हमारा आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है। विपक्षी सलामी बल्लेबाजों के लिए यह आसान नहीं होगा।”

युजवेंद्र चहल को टीम इंडिया (Team India) में काफी समय से नहीं मिली है जगह

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का इंटरनेशनल करियर लगभग समाप्त माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया (Team India) के लिए किसी भी फॉर्मेट में नहीं चुना गया है। अब भारत के पास व्हाइट बॉल क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती मौजूद हैं। इसके अलावा कुलदीप यादव भी हैं। वहीं, स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर का विकल्प भी है।

इसी वजह से चहल के लिए टीम इंडिया (Team India) में वापस आना थोड़ा मुश्किल ही लग रहा है। हेड कोच गौतम गंभीर भी युवा खिलाड़ियों पर ही दांव लगा रहे हैं। ऐसे में चहल ने IPL 2026 में कुछ चमत्कारी प्रदर्शन किया, तभी उनकी वापसी हो सकती है, अन्यथा मुश्किल ही है।

FAQs

टीम इंडिया के किस क्रिकेटर ने IPL 2026 से पहले शराब का सेवन बंद कर दिया है?
युजवेंद्र चहल

यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर के कोचिंग छोड़ने की डेट आई सामने, इस दिन टीम इंडिया से विदाई ले लेंगे अपने हेड कोच

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!