Team India squad against West Indies : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने ज़िम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम (Team India) ने 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। जवाब में ज़िम्बाब्वे की टीम 184 रन ही बना सकी और लक्ष्य से पीछे रह गई।
अब सुपर 8 चरण में भारत का सामना वेस्टइंडीज से होने वाला है। यह मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। टीम इंडिया (Team India) के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है, क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
इस अहम मुकाबले के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया गया है। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिला है।
सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कमान

वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे। हालिया मैचों में उनका बल्ला उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाया है। अमेरिका के खिलाफ नाबाद 84 रन की शानदार पारी के बाद वह निरंतरता बनाए रखने में सफल नहीं रहे।
पिछले पांच मुकाबलों में उन्होंने 25.80 की औसत और 122.85 के स्ट्राइक रेट से कुल 129 रन बनाए हैं। हालांकि, ज़िम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 13 गेंदों पर 33 रन की तेज पारी खेलकर लय में लौटने के संकेत दिए।
अब वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला यह निर्णायक मुकाबला उनके लिए बतौर कप्तान और बल्लेबाज़ दोनों रूप में बेहद अहम साबित होने वाला है।
दो बल्लेबाज़ और 5 ऑलराउंडरों को मौका
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस अहम मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने संतुलित संयोजन चुना है। बल्लेबाज़ी को मजबूत करने के लिए तिलक वर्मा और रिंकू सिंह को शामिल किया गया है।
ऑलराउंडरों की बात करें तो टीम में पांच ऑलराउंडर शामिल किए गए हैं। बल्लेबाज़ी ऑलराउंडर के तौर पर अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को जगह मिली है, जो जरूरत पड़ने पर गेंदबाज़ी भी कर सकते हैं।
वहीं अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर गेंदबाज़ी ऑलराउंडर के रूप में टीम को संतुलन देते हैं। इससे टीम का कॉम्बिनेशन लचीला और मजबूत नज़र आता है।
दो विकेटकीपर और 5 गेंदबाज़ों पर जिम्मेदारी
वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले के लिए ईशान किशन और संजू सैमसन को विकेटकीपर बल्लेबाज़ के रूप में चुना गया है।
ईशान पावरप्ले में तेज शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं और किसी भी क्रम पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। वहीं संजू सैमसन तकनीकी रूप से मजबूत खिलाड़ी हैं, जो परिस्थिति के अनुसार पारी को संभाल सकते हैं और बड़े शॉट भी खेल सकते हैं।
गेंदबाज़ी विभाग में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुमराह डेथ ओवरों में अहम भूमिका निभाएंगे, जबकि अर्शदीप और सिराज नई गेंद से आक्रमण की धार बढ़ाएंगे।
स्पिन विभाग में कुलदीप और वरुण मध्य ओवरों में विकेट निकालने का जिम्मा संभालेंगे। कुल मिलाकर टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण संतुलित और मजबूत नज़र आता है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ Team India का 15 सदस्य स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
ये भी पढ़े : IND-WI मैच बारिश से रहा बेनतीजा, तो कौन पहुंचेगा सेमीफाइनल? जाने उस टीम का नाम
FAQS
टीम इंडिया का कप्तान कौन हैं ?