IPL 2025 में कुछ टीमों के लिए महंगे खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जिससे टीम मालिकों के करोड़ों रुपये दांव पर लग गए हैं। कुछ ऐसे खिलाड़ी जिन्हें बड़ी रकम में खरीदा या रिटेन किया गया, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इसके विपरीत, कम कीमत वाले खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया है। IPL 2025 में MI-LSG समेत इन फ्रेंचाइजी को तगड़ा नुकसान हुआ है।
इन खिलाड़ियों ने IPL में बर्बाद किए 116 करोड़
रोहित शर्मा
IPL 2025 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। रोहित शर्मा का बल्ला इस सीजन में अभी तक नहीं चला सका है। रोहित शर्मा ने अभी तक आईपीएल 2025 में 3 मैचों में 21 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के लिए 16.30 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, लेकिन वो अपने बल्ले से कमाल कर पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
युजवेंद्र चहल
IPL 2025 में युजवेंद्र चहल भी फैंस को इंप्रेस करने में नाकाम रहे हैं। चहल ने तलाक के बाद आईपीएल में अपना पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला। इस मैच में उन्होंने 3 ओवर में 34 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। उनका इकोनॉमी रेट 11.33 था। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा है।
वेंकटेश अय्यर
IPL 2025 में वेंकटेश अय्यर का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। वेंकटेश अय्यर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इस पारी के दौरान उन्होंने पैट कमिंस के एक ओवर में चार चौके भी लगाए। लेकिन उनसे फ्रेंचाइजी को बहुत बेहतर को उम्मीद थी। वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा है।
रिंकू सिंह
रिंकू सिंह ने IPL 2025 में अब तक 3 मैचों में 29 रन बनाए हैं। उन्हें सिर्फ 2 बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। उन्होंने 12 और 17 रन की पारी खेली है। आईपीएल 2025 में रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।
यशस्वी जायसवाल
आईपीएल 2025 में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। यशस्वी जायसवाल का बल्ला इस सीजन में अभी तक नहीं चल सका है। आईपीएल 2025 में यशस्वी जायसवाल की शुरुआत उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले गए शुरुआती तीन मैचों में उन्होंने सिर्फ 34 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल को आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।
ये भी पढ़ें: मिड सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अन्य फ्रेंचाइजियों के लिए बजी खतरे की घंटी