500 Runs in ODI Innings by Team: आज के समय में माना जा रहा है कि वनडे फॉर्मेट अपनी लोकप्रियता खोता जा रहा है, क्योंकि टी20 का दबाव बढ़ रहा है और टेस्ट की अपनी अलग जगह है। हालांकि, काफी सारे फैंस इस बात से सहमत नहीं हैं और उनकी नजरों में अभी भी वनडे की अहमियत काफी ज्यादा है। इस फॉर्मेट में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते देखे गए हैं।
ऐसा ही एक रिकॉर्ड पारी में 500 रन बनाने का है, जो आज 3 साल से कायम है और शायद आगे भी कुछ सालों तक बरकरार रहेगा। वनडे (ODI) में ये कारनामा किस टीम ने किया और मैच का हाल क्या रहा, हम आपको पूरी जानकारी देते हैं।
भारत के घरेलू ODI टूर्नामेंट में रचा गया था इतिहास

वनडे (ODI) या फिर कहें लिस्ट ए क्रिकेट में 500 रन बनाने के कारनामे से इंग्लैंड की टीम 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ 2 रन से चूक गई थी लेकिन उसने 498/4 का स्कोर बनाकर सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। हालांकि, उसका यह रिकॉर्ड इंटरनेशनल लेवल पर आज भी कायम है लेकिन लिस्ट ए में कुछ ही महीने में टूट गया, क्योंकि तमिलनाडु ने वो कर दिखाया, जो कभी नहीं हुआ था।
जी हां, भारत के घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 506/2 का स्कोर बनाकर लिस्ट ए में सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और 500 का आंकड़ा हासिल करने वाली पहली टीम भी बन गई। इस तरह इंग्लैंड का रिकॉर्ड भी टूट गया।
तमिलनाडु की पारी में जमकर हुई चौके-छक्कों की बारिश
बेंगलुरु में 21 नवंबर, 2022 को खेले गए मैच में अरुणाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और फिर जो हुआ, उसकी उम्मीद तो उसने बुरे से बुरे सपने में भी नहीं की होगी। तमिलनाडु की तरफ से साई सुदर्शन और नारायण जगदीशन की ओपनिंग जोड़ी ने 38.3 ओवर तक अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई और 416 रन जोड़कर लिस्ट ए में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बना दिया।
सुदर्शन ने 102 गेंदों में 154 रनों की पारी खेली। वहीं, जगदीशन तिहरे शतक से चूक गए और 141 गेंदों पर 277 रनों की पारी खेलकर आउट हुए, जो लिस्ट ए में किसी भी बल्लेबाज का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी है। बाद के बल्लेबाजों में बाबा अपराजित ने नाबाद 31 और कप्तान बाबा इंद्रजीत ने भी नाबाद 31 रन बनाए। तमिलनाडु की पारी में 45 चौके और 17 छक्के देखने को मिले।
तमिलनाडु को मिली सबसे बड़ी जीत
अरुणाचल प्रदेश के सामने 507 रनों का टारगेट था और उसकी हालत शुरुआत से ही खराब हो गई। इतने बड़े लक्ष्य के दबाव में अरुणाचल के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे और उनकी तरफ से सिर्फ 17 रन सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर रहा। पूरी टीम 28.4 ओवर में 71 रन बनाकर ढेर हो गई और तमिलनाडु ने 435 रनों के अंतर से मुकाबला अपने नाम करते हुए लिस्ट ए में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी बना दिया।
List A क्रिकेट के 5 सबसे बड़े टीम टोटल
| क्रम | स्कोर | टीम | विपक्षी टीम | स्थान | वर्ष | 
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 506/2 | तमिलनाडु | अरुणाचल प्रदेश | बेंगलुरु | 2022 | 
| 2 | 498/4 | इंग्लैंड | नीदरलैंड | एम्स्टलवीन | 2022 | 
| 3 | 496/4 | सरे | ग्लूसेस्टरशायर | लंदन (द ओवल) | 2007 | 
| 4 | 481/6 | इंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया | नॉटिंघम | 2018 | 
| 5 | 458/4 | इंडिया ए | लीसेस्टरशायर | लीसेस्टर | 2018 | 
FAQs
लिस्ट ए में सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड किसके नाम दर्ज है?
ODI में सबसे बड़ा टोटल किसके नाम है?
यह भी पढ़ें: साल 2027 तक बचे सभी ODI मैचों के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान घोषित, रोहित शर्मा के लाडले को जिम्मेदारी

