Big Update on MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 में अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। चेन्नई में फैंस के बीच ‘Thala’ के नाम से मशहूर धोनी इंजरी के कारण अभी तक एक्शन में नहीं दिखे हैं और उनके बिना CSK की हालत बहुत खराब लग रही है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई को अभी तक अपने तीनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
5 अप्रैल को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी चेन्नई सुपर किंग्स को करारी हार झेलनी पड़ी। इसी वजह से टीम के फैंस चाहते हैं कि धोनी जल्द मैदान में वापस आए। उनके दो सप्ताह तक बाहर रहने की आधिकारिक जानकारी सामने आई थी लेकिन अब लगता है कि Thala की वापसी समय से पहले हो सकती है। इसको लेकर बड़ा अपडेट आया है।
पिंडली की चोट के कारण Thala चल रहे बाहर

एमएस धोनी के बारे में आए लेटेस्ट अपडेट से पहले हम आपको ये बता दें कि वो किस वजह से बाहर चल रहे हैं और उन्हें चोट कब लगी थी। धोनी के आईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह से बाहर रहने की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स ने 28 मार्च को दी, जिस दिन सीजन का आगाज होना था। इसके कुछ दिन बाद, एक इंटरव्यू में CSK के सीईओ कासी विश्वनाथन ने बताया कि Thala को 22 मार्च को अभ्यास सत्र के दौरान पिंडली में चोट लगी थी।
मैच डे पर टीम के साथ Thala नहीं आ रहे नजर
इस चोट के कारण Thala अपनी टीम के साथ पहले मैच के लिए गुवाहाटी नहीं गए थे, जहां राजस्थान रॉयल्स के हाथों चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई में हुए मुकाबले में भी धोनी नहीं खेल पाए। इस मैच में भी घरेलू टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, बीते दिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स के तीसरे मुकाबले में भी दोनी नहीं दिखे और आरसीबी के हाथों काफी बुरी तरह टीम को हारना पड़ा।
एमएस धोनी के बगैर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बिखरी हुई लग रही है। नए खिलाड़ी भी पूरी तरह फोकस नहीं लग रहे हैं और कप्तान रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन व शिवम दुबे भी पूरी तरह जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। इसी वजह से सभी की नजर Thala की वापसी पर टिकी हुई है, जो अब जल्द ही मैदान पर नजर आ सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ Thala की हो सकती है वापसी
चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मैच 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ घरेलू मैदान यानी चेपॉक स्टेडियम में खेलना है। ताजा अपडेट के अनुसार धोनी के इस मुकाबले में खेलने की संभावना है लेकिन इसके लिए उन्हें एक खास शर्त पूरी करनी होगी। दरअसल, दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से पहले अगले कुछ दिनों में धोनी का फिटनेस टेस्ट होगा। अगर उन्होंने बिना किसी समस्या के टेस्ट पास कर लिया तो फिर मुकाबले में खेलते नजर आ सकते हैं।
Thala ने पंजाब किंग्स के खिलाफ भले ही मुकाबला न खेला हो लेकिन उन्होंने अभ्यास सत्र के दौरान काफी देर तक बल्लेबाजी की थी और बिना किसी परेशानी के बड़े शॉट खेले थे। इसी वजह से माना जा रहा है कि धोनी फिट होने की कगार पर हैं और अगर उनका फिटनेस टेस्ट अच्छा तो फिर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान में अपना जलवा दिखाते नजर आ सकते हैं।
FAQs
एमएस धोनी किस इंजरी के कारण IPL 2026 में अभी तक एक्शन में नजर नहीं आए हैं?
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को मुकाबला कब खेलना है?
यह भी पढ़ें: पहली बार सामने आई Arshdeep Singh की लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड संग फोटो शेयर कर मचाई सनसनी