Sanju Samson: आईपीएल 2025 के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स में एंट्री मारी थी और उसके बाद से ही खबरें आने लगी कि संजू सैमसन टीम को छोड़ देंगे और हुआ भी वैसा ही संजू आईपीएल 2026 में अब हमें चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आने वाले हैं।
बीते सीजन संजू सैमसन और हेड कोच राहुल द्रविड़ के बीच भी गर्मा-गर्मी और बाकि चीजों को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी और अब हाल ही में संजू सैमसन काफी बड़ा खुलासा किया है।
Sanju Samson ने किया बड़ा खुलासा
बता दें कि हाल ही में बीसीसीआई नमन अवार्ड्स के दौरान 2026 टी20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन (Sanju Samson) 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट वैभव सूर्यवंशी और अन्य खिलाड़ियों के साथ मौजूद थे। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि आईपीएल में आपकी पहली गेंद कहां गई। तो वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उनका डेब्यू LSG के खिलाफ हुआ था और उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था।
इसके बाद फिर वैभव सूर्यवंशी से हर्षा भोगले ने कहा, “यहीं आपके कोच राहुल द्रविड़ हैं, जो कि डेढ़-डेढ़ दिन तक बैटिंग किया करते थे और कभी के बार तो 2 दिन तक खेलते ही रहते थे। तो उन्होंने आपसे क्या कहा। ”
इसके बाद फिर वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “मैच से पहले संजू भैया और सर ने मेरे को मीटिंग में बुलाया था और मेरे से पूछ रहे थे कि क्या करना है। तो मैंने कहा था कि कुछ करना नहीं है मिलेगा तो बस मारना है।”
इसके बाद बीच में रोकते हुए संजू सैमसन ने कहा, “मैं भी मीटिंग में था क्या मैं बोलू….”, इसके बाद संजू ने कहा कि सर ने मेरे को बुलाया कि संजू हमें बात करने की जरूरत है। ये काफी यंग लड़का है और हमें बताना होगा कि कैसे करना है।”
संजू ने आगे कहा कि राहुल सर ने वैभव से पूछा कि क्या प्लान है। तो उसने बोला कि ऐसा कुछ नहीं है सर हम तो खेलेंगे। (संजू ने यह बात वैभव के स्टाइल में ही की। इसके बाद संजू ने बताया कि उसने वैसा ही किया और लगातार मारता रहा, जिसे देख लग रहा था कि कोई वीडियो गेम चल रहा है।
यह भी पढ़ें: रेप केस में फंसे यश दयाल ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर हो रहे जमकर ट्रोल, जानें उनकी वाइफ का पास्ट लाइफ
कुछ ऐसे हैं Vaibhav Sooryavanshi के IPL आंकड़े

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में डेब्यू किया था और 7 मैचों की 7 पारियों में 252 रन बनाए थे। इस बीच उनका औसत 36.00 और स्ट्राइक रेट 206.55 का रहा। उन्होंने 101 के बेस्ट स्कोर के साथ 1 शतक और 1 ही अर्धशतक जड़ा। वैभव ने इस दौरान 18 चौके और 24 छक्के भी जड़े हैं।
“Agar hume pehla mila, pehle hi uda denge!” 😄
Samson unveils Vaibhav Sooryavanshi’s simple yet very effective strategy behind his fearless gameplay! 🙌💪
Watch BCCI Naman awards 👉https://t.co/8W5zMWhfvk pic.twitter.com/0f04IeP6S2
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 15, 2026