Posted inक्रिकेट (Cricket)

‘इतिहास की सबसे बड़ी नो-बॉल’! पाकिस्तानी गेंदबाज की हरकत पर मचा बवाल, फिक्सिंग का जीता-जागता VIDEO वायरल

‘इतिहास की सबसे बड़ी नो-बॉल’! Pakistani गेंदबाज की हरकत पर मचा बवाल, फिक्सिंग का जीता-जागता VIDEO वायरल

Pakistani Bowler bowls big no ball: पाकिस्तान क्रिकेट और मैच फिक्सिंग का नाता काफी पुराना रहा है। पाकिस्तान के कई इंटरनेशनल क्रिकेटर फिक्सिंग के आरोप झेल चुके हैं और कई को दोषी पाया गया है। साल 2010 में मोहम्मद आमिर का नाम भी मैच फिक्सिंग में आया था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। आमिर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में एक बड़ी नो बॉल डाली थी।

अब कुछ ऐसा ही नजारा पाकिस्तान (Pakistan) में फिर से देखने को मिला है। हालांकि, इस बार यह शर्मनाक हरकत इंटरनेशनल लेवल पर नहीं, बल्कि घरेलू टूर्नामेंट नेशनल टी20 कप में हुई है, जिसमें एक गेंदबाज ने इतनी बड़ी नो बॉल डाली है कि फिक्सिंग का शक गहराने लगा है। चलिए हम आपको पूरा मामला बताते हैं।

पाकिस्तान (Pakistan) के असद अख्तर ने डाली बहुत बड़ी नो बॉल

‘इतिहास की सबसे बड़ी नो-बॉल’! Pakistani गेंदबाज की हरकत पर मचा बवाल, फिक्सिंग का जीता-जागता VIDEO वायरल

इन दिनों पाकिस्तान (Pakistan) के घरेलू टूर्नामेंट नेशनल टी20 कप का आयोजन हो रहा है, जिसमें कई बड़े खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। शुरुआत में बाबर आजम के भी खेलने की उम्मीद थी लेकिन फिर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। इस टूर्नामेंट का 16वां मैच चर्चा का विषय बना हुआ है, जो 14 मार्च को कराची ब्लूज और लाहौर ब्लूज के बीच में खेल गया था। इस मैच में कराची की टीम को 57 रनों से जीत मिली लेकिन इससे ज्यादा चर्चा उनके गेंदबाज असद अख्तर की हो रही है।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज असद अख्तर ने मुकाबले में एक ही ओवर डाला और इसमें उन्होंने 21 रन खर्च किए। इस दौरान उन्होंने दो वाइड और दो नो बॉल डालीं। इनमें से एक नो बॉल बहुत ज्यादा बड़ी रही। असद का पैर लाइन से लगभग एक फुट आगे था। इतनी बड़ी नो बॉल बहुत ही कम देखने को मिलती है और इसी वजह से असद के ऊपर मैच फिक्सिंग का शक जताया जा रहा है। फैंस इस नो बॉल की तुलना मोहम्मद आमिर वाली नो बॉल से भी कर रहे हैं। आमिर ने भी लगभग इतनी ही बड़ी नो बॉल डाली थी।

बड़ी नो बॉल डालने पर पाकिस्तान (Pakistan) के असद अख्तर सवालों के घेरे में

पेशावर में खेले गए मुकाबले में लाहौर ब्लूज की टीम 207 के बड़े टारगेट का पीछा कर रही थी। इस दौरान पारी का आठवां ओवर असद अख्तर डालने आए। ओवर की चौथी गेंद के बाद अंपायर ने नो बॉल का इशारा किया। हालांकि, तब किसी को कोई परेशानी नहीं हुई, क्योंकि नो बॉल काफी आम बात है लेकिन जब इस गेंद का रीप्ले दिखाया गया तो शक शुरू हो गया, क्योंकि असद का पैर लाइन से बहुत ज्यादा आगे था।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अगर कोई गेंदबाज जानबूझकर ऐसा नहीं करता है तो फिर इतनी बड़ी नो बॉल डालना मुश्किल ही है। ऐसे में असद पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले को लेकर आधिकारिक रूप से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

कैसा रहा मुकाबले का हाल?

मुकाबले के हाल की बात करें तो कराची ब्लूज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 206/3 का स्कोर बनाया। इस दौरान साद बेग ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 37 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेली। जवाबी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए लाहौर की पूरी टीम 17.3 ओवर में 149 रन बनाकर सिमट गई। लाहौर की तरफ से जहाँदाद खान और शानवाज दहानी ने सबसे ज्यादा चार-चार विकेट लिए।

FAQs

पाकिस्तान के किस गेंदबाज ने बहुत बड़ी नो बॉल डालने की शर्मनाक हरकत की?
असद अख्तर

यह भी पढ़ें: क्रिस गेल vs डेविड वॉर्नर: कौन रहा IPL हिस्ट्री का सर्वश्रेष्ठ विदेशी ओपनर, जानें दोनों में से किसके आंकड़े बेहतर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!