Posted inक्रिकेट (Cricket)

T20 World Cup 2026 का बिगुल बजा, जानें टीम इंडिया कब, कहां और किससे खेलेगी मुकाबले

Team India

Team India Schedule and Squad in T20 World Cup 2026 : टी20 विश्वकप 2026 का बिगुल बजने वाला है और इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होगी। इस मेगा टूर्नामेंट में दुनिया की शीर्ष टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगी। क्रिकेट फैंस को एक बार फिर रोमांचक मुकाबलों की सौगात मिलने वाली है।

टीम इंडिया (Team India) भी इस टूर्नामेंट में मजबूत दावेदार के रूप में उतर रही है और उसका शेड्यूल सामने आ चुका है, जिसमें उसे कई बड़ी टीमों के खिलाफ अहम मुकाबले खेलने हैं। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जिस पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेगी Team India

India blow away South Africa: Should the rest of the T20 World Cup field be  worried? - India Today

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी, जबकि अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। पिछले टी20 विश्व कप के बाद से भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और उसने एक भी सीरीज नहीं गंवाई है।

टीम में टी20 क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और नंबर-1 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। खास बात यह है कि इस स्क्वाड में पिछले टी20 विश्व कप विजेता टीम के 8 खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि 7 नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिससे टीम का संतुलन और मजबूत हुआ है।

डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा भारत

भारतीय टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर हिस्सा ले रही है। टीम इंडिया (Team India) ने 2024 में खेले गए टी20 विश्व कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

अब भारत के पास इतिहास रचने का मौका है, क्योंकि अब तक कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 विश्व कप जीतने में सफल नहीं रही है। घरेलू परिस्थितियों में खेलने का फायदा भी टीम इंडिया को मिल सकता है, जिससे उसके खिताब जीतने की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान समेत 5 टीमों की टक्कर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम (Team India) को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम शामिल हैं।

टूर्नामेंट में कुल चार ग्रुप बनाए गए हैं और हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 चरण में जगह बनाएंगी। ग्रुप ए को काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें भारत-पाकिस्तान जैसे हाई वोल्टेज मुकाबले के साथ अन्य टीमों से भी कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।

ऐसा रहेगा टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज शेड्यूल

टीम इंडिया (Team India) अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ करेगी। इसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत का मुकाबला नामीबिया से होगा।

सबसे बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। वहीं, ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ होगा। यदि भारत अपने ग्रुप में टॉप-2 में जगह बनाता है, तो वह सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।

टी 20 विश्वकप 2026 में टीम इंडिया का 15 सदस्यी स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल

तारीख मुकाबला स्थान समय
7 फरवरी 2026 भारत vs अमेरिका वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई शाम 7:00 बजे
12 फरवरी 2026 भारत vs नामीबिया  अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली शाम 7:00 बजे
15 फरवरी 2026 भारत vs पाकिस्तान  आर प्रेमदासा स्टेडियम , कोलंबो शाम 7:00 बजे
18 फरवरी 2026 भारत vs नीदरलैंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद शाम 7:00 बजे

ये भी पढ़े : IND vs USA Live Streaming: मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, जानें टीवी और मोबाइल पर कब देखें मुकाबला

FAQS

टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का पहला मैच कब और किसके साथ हैं ?

7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ

टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का कप्तान कौन हैं ?

सूर्यकुमार यादव

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!