IPL 2025

IPL 2025: अगले साल भारत में होने वाले आईपीएल 2025 को लेकर मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाना है। इस साल के अंत में दुबई इसकी मेजबानी कर सकता है। इसमें देश-दुनिया के कई सारे धुरंधर क्रिकेटरों पर पैसों की बारिश होने वाली है। दरअसल सभी टीमों के पास केवल 4-5 खिलाड़ियों को ही रिटेन करने की छूट होगी।

वहीं तमाम फ्रेंचाइजी को नए सिरे से टीम बनाना होगा। आईपीएल 2025 (IPL 2025) की नीलामी में पाकिस्तान के एक खिलाड़ी पर पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा (Preity Zinta) बड़ा दांव खेल सकती हैं। आइए विस्तार से जान लेते हैं आखिर हम किस प्लेयर की बात कर रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2025 में इस पाक खिलाड़ी पर लगेगी करोड़ों की बोली

Shoaib Bashir

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में पाकिस्तान मूल के एक खिलाड़ी पर करोड़ों की बोली लगने वाली है। दरअसल हम जिस क्रिकेटर की बात कर रहे हैं, उनका नाम शोएब बशीर (Shoaib Bashir) है। वर्तमान में ये 20 वर्षीय खिलाड़ी इंग्लैंड क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। उनका जन्म 13 अक्टूबर, 2003 में सरे में हुआ था। हालांकि उनकी जड़ें पाकिस्तान से हैं।

दरअसल राईट आर्म ऑफ ब्रेक बॉलर के पिता पाकिस्तान से आकर इंग्लैंड में बस गए थे। बशीर ने इस साल की शुरुआत में टीम इंडिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। अब तक 7 टेस्ट मैच खेल चुके इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने 29 विकेट अपने नाम किए हैं। उनपर आईपीएल ऑक्शन के दौरान कई सारी फ्रेंचाइजी बोली लगाने वाली है।

पंजाब किंग्स की तरफ से लगेगी सबसे बड़ी बोली!

शोएब बशीर (Shoaib Bashir) पर पंजाब किंग्स की तरफ से सबसे बड़ी बोली लगने की संभावना है। दरअसल इस टीम को एक अव्वल दर्जे के स्पिनर की दरकार है। आर अश्विन के इस टीम से हटने के बाद पंजाब में कोई भी स्पिनर ऐसा नहीं आया, जो विपक्षी खेमे में अपनी स्पिन का जादू चला सके।

Advertisment
Advertisment

ऐसे में बशीर उनके लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। यह क्रिकेटर इंग्लैंड की तेज गति की पिचों पर भी काफी कारगर साबित होते आए हैं। ऐसे में भारत के टर्निंग ट्रैक पर ये खिलाड़ी कहर बरपाने की क्षमता रखता है। बता दें कि इस साल के आखिर में नीलामी के आयोजन किए जाने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: बस ड्राइवर की नौकरी कर रहा धोनी की CSK का ये दिग्गज खिलाड़ी, कभी माहीं का था बेस्ट फ्रेंड