MS Dhoni: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च को होना था और उसके कुछ घंटे पहले एक बड़ी खबर आई, जो एमएस धोनी को लेकर थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने बताया कि पिंडली में खिंचाव की समस्या से धोनी जूझ रहे हैं और उससे उबरने में उन्हें कम से कम 15 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में मैदान पर माही की वापसी का इंतजार कर रहे समर्थकों को निराशा हाथ लगी।
इस बीच एमएस धोनी (MS Dhoni) ने एक और बड़ा फैसला ले लिया है, जिससे उनके चाहनों वालों की निराशा में इजाफा हो सकता है, क्योंकि काफी लोगों ने इसकी उम्मीद नहीं की थी।
इंजरी की वजह से एमएस धोनी (MS Dhoni) ने लिए बड़ा फैसला

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की मैदान में मौजूदगी ही फैंस के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए काफी होती है लेकिन इस बार कैप्टेन कूल शायद हमें मैदान पर तब ही नजर आएं, जब वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि धोनी ने टीम के साथ ट्रेवल नहीं करने का फैसला किया है। यानी धोनी पूरी तरह से रेस्ट मोड में हैं और अब बिना फिट हुए यात्रा भी नहीं करेंगे। यही वजह है कि 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए माही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ गुवाहाटी नहीं गए हैं।
सोशल मीडिया पर CSK के खिलाड़ियों के गुवाहाटी जाने के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन भी दिखे लेकिन एमएस धोनी (MS Dhoni) की कहीं कोई झलक नहीं दिखी।
CSK की टीम के साथ एमएस धोनी नहीं गए गुवाहाटी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स के पहले मैच के लिए एमएस धोनी (MS Dhoni) गुवाहाटी नहीं गए हैं और वह चेन्नई में ही अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। CSK के खेमे से मिली जानकारी के अनुसार वह आराम कर रहे हैं और टीम को उनकी जल्द से जल्द वापसी का इंतजार है।
🚨 MS Dhoni Absent 🚨
MS DHONT HASNT TRAVELLED TO GUWAHATI..!!!
Source said “He is taking rest and we want him back as soon as possible”.#msdhoni #csk #ipl2026 pic.twitter.com/1etwS2MxK8
— Raja (@_raja_kumar) March 29, 2026
फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जो जानकारी आधिकारिक रूप से दी गई है, उसके अनुसार पूर्व कप्तान के कम से कम दो हफ्ते बाहर होने की संभावना है। लेकिन अब जो मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, उसमें बताया जा रहा है कि धोनी की वापसी में लंबा समय लग सकता है और वह अप्रैल के अंत तक एक्शन में नजर नहीं आएंगे।
IPL 2026 में MS Dhoni की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट
CSK से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एमएस धोनी को अपनी इंजरी से रिकवर होने में तीन हफ्ते का समय लग सकता है और इसी वजह से उनकी वापसी अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हो सकती है। अगर धोनी तीन हफ्ते के लिए बाहर होते हैं तो 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले बहुप्रतीक्षित मैच में भी उनका खेलना मुश्किल ही है। ऐसा हुआ तो फिर MI vs CSK मकाबले का रोमांच कम हो जाएगा, क्योंकि इस राइवलरी में धोनी की अहम भूमिका रही है। ऐसे में दोनों ही टीमों के फैंस दुआ करेंगे कि धोनी फिट हो जाएं और मुकाबले का हिस्सा बनें।