Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट 10 तक पहुंची, अब पंजाब किंग्स का ये मैच विनर खिलाड़ी बाहर

IPL 2026 से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट 10 तक पहुंची, अब पंजाब किंग्स का ये मैच विनर खिलाड़ी बाहर

IPL 2026: 28 मार्च से शुरू होने जा रहे है IPL 2026 में अब ज्यादा दिनों का समय शेष नहीं रह गया है और सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई हैं। सीजन का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले से होगा। हालांकि, आगामी सीजन के रोमांच से पहले खिलाड़ियों के बाहर होने का सिलसिला जारी है।

IPL 2026 से कुछ खिलाड़ी चोट के कारण पूरी तरह से बाहर हो गए हैं, जबकि कुछ के बाद में फिट होकर जुड़ने की संभावना है। वहीं, कुछ विदेशी खिलाड़ी निजी कारणों से देरी से आएंगे। अब इस लिस्ट में पंजाब किंग्स के खूंखार तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन भी शामिल हो गए हैं।

पंजाब किंग्स को IPL 2026 में खास वजह से लोकी फर्ग्यूसन का देरी से मिलेगा साथ

IPL 2026 से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट 10 तक पहुंची, अब पंजाब किंग्स का ये मैच विनर खिलाड़ी बाहर

IPL 2026 में ज्यादातर खिलाड़ी चोट या फिटनेस के कारण बाहर हो रहे हैं या फिर देरी से आएंगे लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन के साथ कोई समस्या नहीं है। दाएं हाथ का तेज गेंदबाज पूरी तरह फिट है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में खेल रहा है। इसके बावजूद आईपीएल के आगामी सीजन में फर्ग्यूसन पंजाब किंग्स के लिए शुरुआत से उपलब्ध नहीं होंगे। इसके पीछे की वजह उनका परिवार है। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान यह कीवी गेंदबाज पिता बना था और अब वो आईपीएल से पहले अपने बच्चे व पत्नी के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं। इसकी पुष्टि खुद फर्ग्यूसन ने की।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले से पहले लोकी फर्ग्यूसन ने कहा,

“अभी-अभी मेरा बेटा हुआ है, मैं घर पर जितना हो सके उतना समय बिताने और पत्नी की मदद करने की कोशिश कर रहा हूं। इसके बाद मुझे कुछ हफ्तों का आराम मिलेगा, फिर मैं आईपीएल के बाद के चरणों के लिए रवाना होऊंगा और सर्दियों के लिए बाहर जाऊंगा। घर पर कुछ समय बिताने और उसके बाद क्रिकेट में वापसी करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। कभी-कभी मुश्किल यह तय करना होता है कि आराम कब किया जाए। मुझे लगता है कि यह सही समय है, खासकर इसलिए क्योंकि वर्ल्ड कप के दौरान मेरी पत्नी बच्चे की देखभाल कर रही थी।”

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि लोकी फर्ग्यूसन IPL 2026 में पंजाब किंग्स के शुरूआती सात मैच मिस कर सकते हैं। इसको लेकर कुछ फैंस नाराज भी हैं और उनका मानना है कि 14 मैच वाले टूर्नामेंट में आधे मैच न खेलना बहुत ही गलत है और इससे टीम की योजनाओं पर भी असर पड़ता है। खैर अब देखना होगा कि फर्ग्यूसन कितने मैचों के बाद पीबीकेएस से जुड़ते हैं।

IPL 2026 से पूरी तरह या कुछ मैचों से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

1. हर्षित राणा (दाएं घुटने की सर्जरी) – पूरे सीजन से बाहर

2. नाथन एलिस (हैमस्ट्रिंग इंजरी) – पूरे सीजन से बाहर

3. पैट कमिंस (बैक इंजरी) – शुरूआती कुछ मैचों से बाहर

4. जोश हेजलवुड (फिटनेस की समस्या) – शुरूआती कुछ मैचों से बाहर

5. मथीशा पथिराना (फिटनेस की समस्या) – शुरूआती कुछ मैचों से बाहर

6. जैक एडवर्ड्स (पैर की चोट) – IPL 2026 से बाहर

7. मैथ्यू शॉर्ट (अंगूठे में चोट) – शुरूआती कुछ मैचों से बाहर

8. सैम करन (ग्रोइन इंजरी) – पूरे सीजन से बाहर

9. मिचेल स्टार्क (वर्कलोड मैनेजमेंट) – शुरुआती कुछ मैचों से बाहर

10. लोकी फर्ग्यूसन (परिवार के साथ समय बिताना) – शुरूआती सात मैचों से बाहर होने की संभावना

FAQs

IPL 2026 के लिए लोकी फर्ग्यूसन किस टीम का हिस्सा हैं?
पंजाब किंग्स

यह भी पढ़ें: प्रीति जिंटा भी इनके आगे फीकी चाय जैसी, पंजाब किंग्स के इन 4 खिलाड़ियों की पत्नियां हैं खूबसूरती की असली मिसाल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!