Posted inक्रिकेट (Cricket)

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान-उपकप्तान के नाम आए सामने, ये 2 खिलाड़ियों के पास अब चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी

Delhi Capitals के कप्तान-उपकप्तान के नाम आए सामने, ये 2 खिलाड़ियों के पास अब चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी

Delhi Capitals Captain and Vice-Captain For IPL 2026: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर से अपने खिताबी सूखे को खत्म करने का प्रयास करेगी। इस बार का सीजन 28 मार्च से शुरू होना है और पहले चरण का शेड्यूल भी बीसीसीआई ने जारी कर दिया है। इस दौरान दिल्ली की टीम भी एक्शन में नज़र आएगी और चार मुकाबले खेलेगी।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने आईपीएल 2026 के लिए काफी मजबूत स्क्वाड तैयार किया है और इस टीम के कप्तान और उपकप्तान का नाम भी तय हो गया है। तो चलिए बताते हैं कि इस बार लीडरशिप की जिम्मेदारी कौन से दो खिलाड़ी संभालने वाले हैं।

IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कमान संभालेगा ये खिलाड़ी

Delhi Capitals के कप्तान-उपकप्तान के नाम आए सामने, ये 2 खिलाड़ियों के पास अब चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने आईपीएल 2026 के लिए भी स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ही पर ही अपना भरोसा कायम रखा है और उन्हीं को फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी है। पिछले सीजन दिल्ली की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी, क्योंकि दूसरे चरण में उसका प्रदर्शन ख़राब रहा था। हालांकि, शुरूआती मुकाबलों में दिल्ली ने काफी दमदार प्रदर्शन किया था। शायद यही कारण है कि अक्षर को कप्तानी से नहीं हटाया गया है। पहले रिपोर्ट्स थीं कि कप्तानी के मोर्चे पर बदलाव हो सकता है लेकिन फिर ये गलत साबित हुईं।

अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने एक और मौका दिया है, इस बार उनसे उम्मीद होगी कि वो टीम को कम से कम प्लेऑफ तक जरूर ले जाएं। अक्षर के पास आईपीएल के अलावा घरेलू क्रिकेट में भी कप्तानी का अच्छा अनुभव है। इसके अलावा, उन्होंने टीम इंडिया के लिए टी20आई में भी उपकप्तानी की है।

अक्षर पटेल के डिप्टी के रूप में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का ये खिलाड़ी आएगा नजर

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अक्षर पटेल के डिप्टी के रूप में फाफ डू प्लेसी को नियुक्त किया था। हालांकि, अब फाफ को रिलीज कर दिया गया है और अब किसी अन्य को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस रोल के लिए सबसे प्रमुख नाम केएल राहुल का है, जो भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। इसके अलावा, आईपीएल में भी पंजाब किंग्स व लखनऊ सुपर जायंट्स का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पिछले सीजन राहुल ने किसी भी तरह के लीडरशिप रोल को निभाने से मना कर दिया था लेकिन इस बार उन्हें उपकप्तानी के रोल में देखा जा सकता है।

केएल राहुल के पास काफी ज्यादा अनुभव है और इसकी मदद से मुश्किल समय में अक्षर पटेल की मदद कर सकते हैं। वैसे भी राहुल टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं और उनके इर्द-गिर्द ही बल्लेबाजी यूनिट रहेगी। इसी वजह से उनका सभी मैच खेलना तय हैं। इसी वजह से उपकप्तानी के लिए उनसे बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता।

IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का स्क्वाड

अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, मिचेल स्टार्क, डेविड मिलर, बेन डकेट, पथुम निसंका, साहिल पारेख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, आकिब नबी, नितीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगीडी, काइल जेमिसन, कुलदीप यादव

IPL 2026 के पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के मैचों का शेड्यूल

1 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – लखनऊ – शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)
4 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस – दिल्ली – शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)
8 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स – दिल्ली – शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)
11 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – चेन्नई – शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)

FAQs

IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और उपकप्तान कौन हैं?
अक्षर पटेल और केएल राहुल

यह भी पढ़ें: इस खिलाड़ी के कंधे पर हाथ रख कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बढ़ाया था हौसला, बोले – ‘तू 8 मैच में भी जीरो पर होगा OUT, तो 9वां मैच भी खेलेगा…’

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!