Posted inक्रिकेट (Cricket)

अगले 5 साल क्रिकेट के नाम, 8 ICC ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी टीमें, देखें कब और कहाँ होंगे मुकाबले

अगले 5 साल क्रिकेट के नाम, 8 ICC ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी टीमें, देखें कब और कहाँ होंगे मुकाबले

Next 5 Years ICC Tournament: हाल ही में आईसीसी के प्रमुख टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला गया। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम इंडिया रही, जिसने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया और घरेलू फैंस के सामने इतिहास रचने का काम किया।

इस तरह एक सफल आईसीसी टूर्नामेंट समाप्त हो गया। अब फैंस के मन में जरूर सवाल उठ रहा होगा कि आईसीसी का अगला टूर्नामेंट कौन सा होगा और कहां खेला जाएगा। ऐसे में हम आपको अगले ही नहीं, बल्कि बल्कि आने वाले पांच यानी 2031 तक के सभी आईसीसी टूर्नामेंट के बारे में बताने जा रहे हैं।

अगले 5 साल में फैंस को देखने को मिलेंगे कई जबरदस्त ICC टूर्नामेंट

अगले 5 साल क्रिकेट के नाम, 8 ICC ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी टीमें, देखें कब और कहाँ होंगे मुकाबले

ICC ने पहले ही अपने 2026 से 2031 तक के सभी टूर्नामेंट का ऐलान कर रखा है। टी20 वर्ल्ड कप के हालिया संस्करण के बाद, अभी फैंस को अगले पांच सालों में कुल 8 आईसीसी टूर्नामेंट देखने को मिलेंगे। इसमें वनडे वर्ल्ड कप, WTC फाइनल, टी20 वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट हैं, जिनका रोमांच एक नहीं, बल्कि दो बार देखने को मिलेगा।

हालांकि, अभी इन सभी टूर्नामेंट का शेड्यूल नहीं जारी हुआ है लेकिन यह जरूर घोषित है कि किस साल कौन सा टूर्नामेंट खेला जाएगा और मेजबानी कौन करेगा । तो चलिए आगे आपको पूरी जानकरी बताते हैं।

2027 में WTC फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप के रूप में दो ICC टूर्नामेंट का मिलेगा मजा

साल 2026 में मेंस का एकमात्र आईसीसी टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप ही था। इसके बाद, अब इस साल द्विपक्षीय सीरीज ही देखने को मिलेंगी। हालांकि, अगले साल फैंस को सबसे पहले WTC फाइनल का रोमांच देखने का मौका मिलेगा। इस भी टूर्नामेंट का फाइनल इंग्लैंड की मेजबानी में ही खेला जाना है। हालांकि, फाइनल में कौन सी दो टीमें टकराएंगी, इसका फैसला अभी नहीं हो पाया है लेकिन ऑस्ट्रेलिया प्रमुख दावेदार लग रही है, क्योंकि 8 मैचों में उसका पीसीटी 87.50 का है।

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड भी दावेदारी में हैं। भारत की दावेदारी थोड़ी कमजोर है, क्योंकि उसे अपनी पिछली टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को बहुत ही उम्दा खेल दिखाना होगा।

इसके बाद, अक्टूबर और नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसका शेड्यूल अभी नहीं आया है। यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होगा, जिसमें कुल 14 टीमें हिस्सा लेती नजर आएंगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी।

2028 में एक और 2028 में होंगे दो ICC टूर्नामेंट

2027 में फैंस को दो आईसीसी टूर्नामेंट का मजा उठाने का मौका मिलेगा लेकिन 2028 में सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप ही खेला जाएगा। इसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को संयुक्त रूप से दी गई है। इस बार की तरह अगले संस्करण में भी 20 टीमें ही नज़र आएंगी। हालांकि, टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल नहीं जारी किया गया है, लेकिन इसका आयोजन अक्टूबर-नवंबर में हो सकता है।

इसके बाद, 2029 में फिर से आईसीसी के दो टूर्नामेंट आयोजित होंगे। सबसे पहले इंग्लैंड की मेजबानी में WTC फाइनल खेला जाएगा। वहीं, इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी होगी, जिसकी मेजबानी भारत के पास है और टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी।

2030 और 2031 में ICC के ये तीन टूर्नामेंट होंगे आयोजित

टी20 वर्ल्ड कप के 12वें संस्करण का आयोजन 2030 में होगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड करेंगे। अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है। 2031 में WTC फाइनल की वापसी होगी और इस बार भी मेजबान इंग्लैंड ही होगा। इसके बाद, भारत और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा।

अगले 5 साल में होने वाले मेंस क्रिकेट के ICC टूर्नामेंट की लिस्ट

साल  टूर्नामेंट  फॉर्मेट  मेजबान देश 
2027 आईसीसी WTC फाइनल  टेस्ट इंग्लैंड 
2027 आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप  वनडे  दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया
2028 आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप टी20  ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 
2029 आईसीसी WTC फाइनल  टेस्ट इंग्लैंड 
2029 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी  वनडे  भारत 
2030 आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप टी20  इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड 
2031 आईसीसी WTC फाइनल  टेस्ट इंग्लैंड 
2031 आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप  वनडे  भारत और बांग्लादेश 

FAQs

ICC का अगला टूर्नामेंट किस साल होगा?
2027

यह भी पढ़ें: RCB ने प्लेइंग-11 के लिए तय कर लिए अपने 4 विदेशी खिलाड़ी, पूरा IPL 2026 खेलेंगे सिर्फ यही प्लेयर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!