Australia’s packed summer season with 10 Test: भारत में आईपीएल 2026 का रोमांच छाने वाला, क्योंकि टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद, अब फैंस को फिर से सबसे छोटे फॉर्मेट में एक्शन देखने को मिलेगा। इस बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम के समर सीजन का शेड्यूल भी घोषित हो गया है और इस दौरान कंगारू टीम काफी व्यस्त रहने वाली है।
ऑस्ट्रेलिया को कई बड़ी टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। इनमें सबसे ज्यादा फोकस 10 टेस्ट (Test) मैचों पर रहेगा, जो न्यूजीलैंड और इंग्लैंड समेत कुल तीन टीमों के खिलाफ होने हैं। इसी वजह से 2026-27 का समर सीजन पैट कमिंस की टीम के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट (Test) सीरीज से ऑस्ट्रेलिया के समर सीजन का होगा आगाज

ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 टेस्ट (Test) मैचों की सीरीज के साथ समर सीजन का आगाज करेगी। यह पहला मौका होगा, जब दोनों के बीच किसी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में चार मुकाबले खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच यह सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी और 8 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान टेस्ट मुकाबले क्रमशः पर्थ, एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे। इस सीरीज के दौरान कोई भी गुलाबी गेंद वाला टेस्ट नहीं होगा।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट (Test) सीरीज का शेड्यूल
- पहला टेस्ट: 9-13 दिसंबर, पर्थ स्टेडियम,
- दूसरा टेस्ट: 17-21 दिसंबर, एडिलेड ओवल
- तीसरा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, एमसीजी, मेलबर्न
- चौथा टेस्ट: 4-8 जनवरी, एससीजी, सिडनी
जनवरी-फरवरी में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए 5 मैचों का होगा आयोजन
2027 की शुरुआत में फैंस को एक जबरदस्त पांच टेस्ट (Test) मैचों की सीरीज देखने को मिलेगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत दौरे पर आना है। कंगारू टीम के लिए भारत दौरा कभी भी आसान साबित नहीं हुआ है लेकिन टीम इंडिया को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने हालिया समय में पटखनी दी है। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया भी टेस्ट सीरीज जीत के इरादे से आएगा। स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लायन जैसे दिग्गजों के लिए यह भारत का आखिरी दौरा भी हो सकता है। ऐसे में ये दिग्गज इतिहास रचने को देखेंगे।
ऑस्ट्रेलिया खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का शेड्यूल हाल ही में BCCI ने घोषित किया, जिसके तहत 21 जनवरी से सीरीज की शुरुआत होगी और आखिरी मुकाबला 27 फरवरी से खेला जाएगा। अगर यह पांच दिन चला तो फिर दौरे का समापन 3 मार्च को होगा।
ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का शेड्यूल
- पहला टेस्ट: 21-25 जनवरी, 2027 – नागपुर
- दूसरा टेस्ट: 29 जनवरी-2 फरवरी, 2027 – चेन्नई
- तीसरा टेस्ट: 11-15 फरवरी, 2027 – गुवाहाटी
- चौथा टेस्ट: 19-23 फरवरी, 2027 – रांची
- पांचवां टेस्ट: 27 फरवरी-3 मार्च, 2027 – अहमदाबाद
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा खास टेस्ट
मार्च, 2027 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट (Test) के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में खास मुकाबला खेला जाएगा। इन दोनों टीमों ने 1877 में पहली बार आपस में टेस्ट मुकाबला खेला था और इसी का जश्न मनाने के लिए 11 से 15 मार्च के बीच मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट आयोजित होगा, जो गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। इस मुकाबले को देखने के लिए दोनों देशों के कई दिग्गज नजर आ सकते हैं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खास प्लानिंग की है। ऐसे में दोनों देशों के फैंस के लिए यह मुकाबला काफी खास होने वाला है।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 150वीं एनिवर्सरी टेस्ट का कार्यक्रम
- 11-15 मार्च, मेलबर्न (डे-नाइट)
FAQs
ऑस्ट्रेलिया को अपने समर सीजन में कुल कितने टेस्ट खेलने हैं?
भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को कितने मुकाबले खेलने हैं?
यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट फिर बना मजाक! वेस्टइंडीज के खिलाड़ी की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी, अब फिर करेगा छक्कों की बारिश