Posted inक्रिकेट (Cricket)

दुनिया का इकलौता विदेशी क्रिकेटर, जिसे भारत आने के लिए नहीं पड़ती वीजा की जरूरत, मोदी गवरमेंट है इसपर मेहरबान

India

India: वर्तमान में क्रिकेट जगत की बेहतरीन टीमों की अगर बात होगी तो टीम इंडिया का नाम सूची में सबसे ऊपर आएगा। पिछले कुछ समय से भारत (India) का इस खेल में दबदबा काफी हद तक बढ़ गया है। दुनिया की सभी टीमें आज यहां आकर क्रिकेट खेलना चाहती है।

हालांकि हिंदुस्तान में आने के लिए विदेशी खिलाड़ियों को वीजा लगता है। वहीं एक क्रिकेटर ऐसे हैं, जो बिना वीजा के भी इस देश में प्रवेश कर सकते हैं। आइए विस्तार से इस आर्टिकल में जान लेते हैं आखिर हम किस प्लेयर की बात कर रहे हैं।

इस क्रिकेटर को नहीं लगता India आने पर वीजा

Muttiah Muralitharan with Sachin Tendulkar

दरअसल हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि श्रीलंका के महान क्रिकेटर और दुनिया के बेहतरीन स्पिनरों में से एक मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) हैं। उन्हें भारत में आने के लिए बाकी विदेशी खिलाड़ियों के जैसे वीजा नहीं लगता। इसके पीछे पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का हिंदुस्तान कनेक्शन है। दरअसल इस खिलाड़ी की शादी भारत में ही एक भारतीय लड़की से हुई थी।

यही वजह है कि उन्हें भारतीय सरकार की तरफ से विशेष अधिकार दिए गए हैं। इस अधिकार का नाम ओसीआई यानि ओवरसीज सीटिजन ऑफ इंडिया या प्रवासी भारतीय नागरिक का है। वह बिना वीजा के ही यहां आना-जाना कर सकते हैं। यह विशेष दर्जा खेल की दुनिया के लिए एक मिसाल है।

कुछ ऐसा रहा है इस खिलाड़ी का करियर

मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) ने साल 1992 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने श्रीलंका की ओर से कुल 133 टेस्ट, 350 वनडे और 12 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 800 विकेट दर्ज है। इसमें उन्होंने कुल 67 दफा 5 या इससे अधिक विकेट चटकाए।

वनडे की अगर बात करें तो दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक बॉलर ने 534 विकेट अपने खाते में दर्ज करवाए। वहीं जहां तक रही टी20 की बात को मुरलीधरन ने 13 विकेट हासिल किए। दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर की अगर बात होगी, तो श्रीलंकाई क्रिकेटर का नाम सूची में सबसे ऊपर आएगा। इसके अलावा उनका नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट दर्ज है।

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के खिलाफ 10 मैचों में 7 शतक बनाने वाला ये हैं दुनिया का एकमात्र बल्लेबाज, इसको बॉल करने से डरते भारतीय गेंदबाज

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!