IPL 2025 की शुरुआत हो चुकी है। कल कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है। इस रोमांच से भरे मुकाबले में RCB ने KKR को 7 विकेट से हराकर 18 साल पुराना बदला पूरा कर लिया है। एक तरफ जहां IPL 2025 को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कई टीमों को मैच शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। अब दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले मैच से पहले तगड़ा झटका लगा है।
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल शुरुआती 2 मैच से बाहर
दरअसल दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल(KL Rahul) आईपीएल के शुरुआती दो मैच से बाहर हो गए हैं। केएल राहुल आईपीएल के शुरुआती दो मैच से बाहर हैं। इसका कारण यह है कि उनकी पत्नी, अथिया शेट्टी, गर्भवती हैं और केएल राहुल(KL Rahul) इस समय उनके साथ रहना चाहते हैं। यह खबर ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने दी, जो मिचेल स्टार्क की पत्नी भी हैं। मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स से दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)का पहला मैच 24 मार्च को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। यहां दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। लेकिन राहुल इस मैच में खेलते नज़र नहीं आएंगे। केएल राहुल की गैरमौजूदगी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। केएल राहुल (KL Rahul)को दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान का प्रवल दावेदार माना जा रहा था। हालांकि उन्होंने कप्तानी करने से मना कर दिया था। जिसके बाद अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी सौंपी गई।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क , अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स , अक्षर पटेल , समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क , मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मोहित शर्म
डिस्क्लेमर: अभी तक दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा नहीं की है। यह निजी राय है।
ये भी पढ़ें: इस खिलाड़ी पर आँख बंद करके प्रीति जिंटा ने लुटाए पैसे, अब हर बार की तरह यही बनेगा पंजाब किंग्स की हार का विलेन