Posted inक्रिकेट (Cricket)

साल 2026 की सबसे बड़ी सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान, भारत 22 तारीख से इस देश से खेलेगा 5-5 टी20-ODI और 2 टेस्ट

साल 2026 की सबसे बड़ी सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान, India 22 तारीख से इस देश से खेलेगा 5-5 टी20-ODI और 2 टेस्ट

Biggest Series Of 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत (India) ने उम्दा खेल दिखाया और कई बड़ी टीमों को हराया। इस दौरान फाइनल में न्यूजीलैंड को भी मात दी, जो कुछ समय से भारत के लिए कई मौकों पर परेशानी का सबब बन चुकी है। हालांकि, इस बार इंडिया ने कीवियों को कोई मौका नहीं दिया और 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर ख़िताब पर कब्जा जमाया।

इस आईसीसी टूर्नामेंट के बाद, ज्यादातर टीमें द्विपक्षीय सीरीज आगे खेलती नजर आएंगी लेकिन भारतीय टीम सीधे जून में एक्शन में दिखेगी। इस साल भारत को कई टीमों के खिलाफ खेलना है लेकिन एक सीरीज का इंतजार सभी को है, जो भारत (India) का न्यूजीलैंड दौरा है।

न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलेगा भारत (India)

साल 2026 की सबसे बड़ी सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान, India 22 तारीख से इस देश से खेलेगा 5-5 टी20-ODI और 2 टेस्ट

 

भारत (India) का न्यूजीलैंड दौरा ICC के द्वारा घोषित FTP का भी हिस्सा है लेकिन पहले इसमें 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल खेले जाने थे लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, अब इसमें वनडे मैचों की संख्या में इजाफा हुआ है और तीन के बजाय 5 मुकाबले खेले जाएंगे। माना जा रहा है कि मैचों की संख्या बढ़ाने का फैसला दोनों बोर्ड ने आपसी सहमति से लिया, ताकि 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को मजबूत किया जा सके।

रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया (Team India) 28 अक्टूबर को जा सकती है। वहीं, दौरे की शुरुआत 28 अक्टूबर से होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, सबसे टेस्ट मुकाबले होंगे और फिर वनडे सीरीज होगी। इसके बाद, टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे को समाप्त कर भारत दिसंबर के पहले सप्ताह में घर लौट सकता है।

वनडे सीरीज के लिए फैंस उत्साहित

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच जब भी मुकाबले खेले जाते हैं तो फैंस काफी उत्साहित होते हैं, क्योंकि इनके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। हाल ही में न्यूजीलैंड ने भारत दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम की थी। ऐसे में इस बार भारतीय टीम की नजर दौरे पर न्यूजीलैंड को पांच मैचों की वनडे सीरीज में हराकर बदला लेने पर होगी।

इस वनडे सीरीज के लिए फैंस का उत्साह अभी से सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि इसमें टीम इंडिया के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली के भी नजर आने की उम्मीद है। इन दोनों ने टी20आई और टेस्ट से संन्यास ले लिया है और अब सिर्फ वनडे ही खेलते हैं। इनका टारगेट 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। इसी वजह से न्यूजीलैंड जैसी बड़ी सीरीज में इन दोनों दिग्गजों का काफी हद तक खेलना तय लग रहा है।

स्टार स्पोर्ट्स या जियोस्टार पर नहीं मिलेगा भारत के न्यूजीलैंड दौरे का मजा

भारत (India) की घरेलू सीरीज का लुत्फ़ फैंस को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क या फिर जियोस्टार पर मिलता है। लेकिन न्यूजीलैंड दौरे पर ऐसा नहीं होगा। न्यूजीलैंड के घरेलू मैचों का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के बजाय सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा। इसी वजह से फैंस को भारत के न्यूजीलैंड दौर पर होने वाले मुकाबलों का मजा सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर मिलेगा।

FAQs

न्यूजीलैंड दौरे पर भारत को कुल कितने मैच खेलने हैं?
12
भारत का न्यूजीलैंड दौरा कब से शुरू होगा?
22 अक्टूबर

यह भी पढ़ें: दिनेश कार्तिक ने बनाई RCB की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन, कोहली-एबीडी से लेकर गेल तक को किया शामिल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!