Posted inक्रिकेट (Cricket)

बला की खूबसूरत है मुंबई इंडियंस के इन 4 खिलाड़ियों की पत्नी, काव्या-प्रीति भी इनके आगे भरती पानी

बला की खूबसूरत है Mumbai Indians के इन 4 खिलाड़ियों की पत्नी, काव्या-प्रीति भी इनके आगे भरती पानी

Mumbai Indians: आईपीएल की सबसे सफल टीमों की बात होती है तो इसमें मुंबई इंडियंस का नाम जरूर लिया जाता है। इस टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच खिताब अपने नाम किए। हालांकि, अब कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में है। 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 में भी एमआई की टीम धमाल मचाने को तैयार है।

इस सीजन 29 मार्च से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस टीम में कई सारे खिलाड़ी ऐसे हैं, जो शादीशुदा हैं। इस आर्टिकल में हम MI के 4 ऐसे खिलाड़यों का की पत्नियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो खूबसूरती में बहुत आगे हैं।

Mumbai Indians के इन 4 खिलाड़ियों की पत्नियां हैं बला की खूबसूरत

1. रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ritika Sajdeh (@ritssajdeh)

इस लिस्ट में पहला नाम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का है। इन दोनों की शादी 2015 में हुई थी और लगभग 11 साल होने को हैं। दोनों की एक बेटी और एक बेटा है। रितिका की बात करें तो वह अक्सर मैदान में रोहित की हौसलाअफजाई करती नजर आती हैं। रितिका खूबसूरती में भी काफी आगे हैं और अपने सिंपल लुक से भी फैंस के दिलों में जगह बना रखी हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी पसंद की जाती हैं।

2. शार्दुल ठाकुर की पत्नी मिताली पारुलकर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mittali Thakur (@mittaliparulkar_)

इस लिस्ट में दूसरा नाम शार्दुल ठाकुर की पत्नी मिताली पारुलकर का है। शार्दुल पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे लेकिन इस सीजन से पहले ट्रेड के माध्यम से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिए। शार्दुल ने मिताली से शादी 2023 में की थी। मिताली ने व्यापार जगत में सफलतापूर्वक अपनी पहचान बनाई है। हालांकि, खूबसूरती के मामले में भी मिताली का कोई जोड़ नहीं है। स्टाइलिश लुक में शार्दुल की पत्नी अक्सर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी मिताली को काफी पसंद किया जाता है।

3. मिचेल सैंटनर की पत्नी कैटलिन डोडुन्स्की

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में शामिल न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर की पत्नी कैटलिन डोडुन्स्की भी बला की खूबसूरत हैं। सैंटनर और उनकी पत्नी स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं और बाद में दोनों ने शादी की। कैटलिन की निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है लेकिन सोशल मीडिया पर जितनी भी तस्वीरें उपलब्ध हैं, उनमें वो काफी सुंदर लग रही हैं। वह एक पेशेवर पारिस्थितिकीविद् और संरक्षणवादी हैं, और वह सार्वजनिक नजरों से दूर एक निजी जीवन जीना पसंद करती हैं। खबरों के अनुसार, कैटलिन ने मैसी विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई की है।

4. दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपनी पत्नी जया भारद्वाज से 2022 में शादी की थी। हालांकि, इससे पहले 2021 के सीजन में दीपक ने एक आईपीएल मैच के बाद स्टेडियम में ही खुलेआम जया को प्रपोज किया था और इसका वीडियो जमकर वायरल हुआ। जया की बात करें तो वह काफी स्टाइलिश हैं और उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया अक्सर वायरल होती रहती हैं। आईपीएल के दौरान जया को कई बार दीपक की हौसलाअफजाई करते हुए स्पॉट किया गया है। आगामी सीजन में भी यह नजारा देखने को मिल सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaya Bhardwaj Chahar (@jayab05)

FAQs

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस को अपना पहला मैच कब खेलना है?
29 मार्च

यह भी पढ़ें: SRH के खिलाफ मुकाबले के लिए RCB की प्लेइंग इलेवन आई सामने, कोहली, साल्ट, अय्यर, पाटीदार, टिम डेविड……

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!