Posted inक्रिकेट (Cricket)

महीश तीक्ष्णा के दो दोस्तों के लिए IPL 2025 ऑक्शन में मचेगा कोहराम, नीता अंबानी-प्रीति ज़िंटा में होगी लड़ाई, दोनों 50 करोड़ को तैयार

IPL 2025

IPL 2025: अगले आईपीएल सीजन को लेकर तमाम फ्रेंचाइजी काफी उत्साहित है। इसके पीछे वजह ये है कि आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन के दौरान बीसीसीआई कुछ नए नियम ला सकती है। अब इसमें देखने वाली बात होगी कि इससे सभी 10 टीमों को फायदा पहुंचता है या वह नुकसान झेलती है।

बता दें कि इस साल के आखिर में नीलामी होती है। इसमें देश-विदेश के कई धुरंधर खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होने वाली है। श्रीलंका के दो खतरनाक प्लेयर भी इस सूची में शामिल होंगे। हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में इन दोनों ने अपने प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंकाई टीम को श्रृंखला जिताने में मदद की। इन खिलाड़ियों पर नीता अंबानी प्रीति जिंटा करोड़ों कुर्बान कर सकती हैं।

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में ये श्रीलंकाई मचाएंगे धमाल

Sri Lanka Cricket Team

आईपीएल 2025 (IPL 2025) को लेकर होने वाले मेगा ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों के ऊपर नजरें रहने वाली हैं। इसमें श्रीलंका क्रिकेट टीम के भी दो खिलाड़ी मौजूद हैं। इनपर सभी 10 फ्रेंचाइजी की नजरें रहेंगी। खासकर मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स मोटी कीमत चुकाकर भी इन्हें अपनी टीम में शामिल करने का प्रयास करेंगी।

दरअसल हम बात सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो और ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे की कर रहे हैं। टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज में ये दो प्लेयर अपनी टीम के लिए हीरो साबित हुए। ऐसे में मेगा ऑक्शन में दोनों शानदार कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं।

भारत के खिलाफ सीरीज में ऐसा रहा था प्रदर्शन

बीते दिन श्रीलंका ने भारतीय क्रिकेट टीम को अपने घर में खेली जा रही तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में पटखनी दे दी। मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। बता दें कि पहला मुकाबला टाई हुआ था। इस पूरी सीरीज में उनकी ओर से ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे ने गेंद और बल्ले दोनों से कोहराम मचा दिया।

इसके अलावा आखिरी मैच में अविष्का फर्नांडो ने बेहतरीन पारी खेलकर अपनी टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया था, जिसके चलते उन्हें जीत हासिल हुई। वेल्लालागे ने तीन मैचों में 108 रन बनाने के अलावा कुल 7 विकेट अपने नाम किए। दूसरी तरफ अविष्का ने एक मैच में 96 रन ठोके। 102 गेंदों में खेली गई इस पारी में उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 9 चौके और 2 छक्के ठोक दिए।

 

यह भी पढ़ें: किसी हीरे जवाहरात कम नहीं थे ये 2 भारतीय खिलाड़ी, लेकिन टीम इंडिया में घुसकर कनाडा ने की चोरी, कर दिया अपने वतन से दूर

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!