Posted inक्रिकेट (Cricket)

सिर्फ नॉनवेज खाने के शौकीन हैं ये 3 भारतीय क्रिकेटर, वेज खाना देख टेबल से उठ जाते

Indian Cricketers

Indian Cricketers: भारत में क्रिकेट का काफी क्रेज़ है। इस देश में क्रिकेटरों को कुछ अनोखे फैंस भगवान की तरह पूजते हैं। सचिन तेंदुलकर इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। सचिन, एमएस धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली ऐसे कुछ नाम हैं, जिन्हें लोग आइकन व रोल मॉडल मानते हैं।

वहीं क्रिकेट के अलावा इन तमाम भारतीय क्रिकेटरों (Indian Cricketers) के निजी जीवन व इनके लाइफ स्टाइल के बारे जानने को लोग इच्छुक रहते हैं। ये खिलाड़ी क्या खाते-पीते हैं, क्या पहनते हैं, इनपर लाखों-करोड़ों फैंस की नजरें रहती हैं। आज इस आर्टिकल में हम उन तीन प्लेयर्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो नॉनवेज खाने के इतने ज्यादा शौकीन हैं, कि वेज को तो हाथ भी नहीं लगाते। आइए विस्तार से इनके बारे में जान लेते हैं।

नॉनवेज खाने के शौकीन हैं ये Indian Cricketers

Non-Veg Lover Indian Cricketers

मोहम्मद शमी:

टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी उन भारतीय क्रिकेटरों (Indian Cricketers) में से हैं, जिन्हें नॉनवेज बेहद पसंद है। कई इंटरव्यू के दौरान 33 वर्षीय खिलाड़ी अपने इस शौक को फैंस के साथ साझा भी कर चुके हैं। साथ ही उनके साथी खिलाड़ी और लंबे कद के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने भी एक पॉडकास्ट के दौरान कहा था कि शमी बिरियानी के दीवाने हैं। वह दिन में एक ही बार खाते हैं और उनके मेन्यू में बिरियानी शामिल होता है।

रोहित शर्मा:

विस्फोटक बल्लेबाज और वर्तमान में भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक साउथ इंडियन फैमिली से आते हैं। ऐसे में उनके घर में नॉनवेज खाने का सेवन वेज की तुलना में अधिक किया जाता रहा है। रोहित भी किसी रेस्टोरेंट या होटल में लंच या डिनर के लिए जाते हैं, तो उनकी प्लेट में कोई न कोई मांसाहारी भोजन नजर आ जाता है। हिटमैन ने कई बार खाते हुए अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

सूर्यकुमार यादव:

टी20 के बेहतरीन बल्लेबाज और अपने फैंस के बीच स्काई के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव का नाम नॉनवेज खाने वाले प्लेयर्स की सूची में शामिल है। उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर मौजूद है। इसे देखने के बाद मांसाहारी भोजन की तरफ सूर्या के रुझान का पता लगता है।

इन तीनों खिलाड़ियों को अगर छोड़ दिया जाए, तो नॉनवेज खाने वाले भारतीय क्रिकेटरों (Indian Cricketers) की लिस्ट काफी लंबी है। दरअसल एथलीट को प्रोटीन की अधिक आवश्यकता होती है। शायद ये भी वजह है कि वह अपने खान-पान में इसे शामिल करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: शिखर धवन के संन्यास के बाद सैम कुरेन या जॉनी बेयरस्टो को नहीं बल्कि इस फ्लॉप भारतीय खिलाड़ी को कप्तान बना रही प्रीति जिंटा

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!