Posted inक्रिकेट (Cricket)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं यह 3 खिलाड़ी, बढ़ती उम्र की वजह से खेलना हुआ मुश्किल

T20 World Cup 2026

3 players who may retire after T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब रोमांचक सुपर-8 चरण में प्रवेश कर चुका है। 20 टीमों में से 12 का सफर समाप्त हो चुका है, जबकि बाकी 8 टीमें ट्रॉफी की जंग में पूरी ताकत झोंक रही हैं। टी20 वर्ल्ड कप जैसा बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट जीतना हर क्रिकेटर का सपना होता है, लेकिन हर खिलाड़ी को यह गौरव हासिल नहीं होता। कई बार शानदार करियर के बावजूद कुछ सपने अधूरे ही रह जाते हैं।

क्रिकेट में ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए खिलाड़ी सालों तक कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन समय के साथ शरीर पहले जैसा साथ नहीं देता। खासकर टी20 जैसे तेज और फिटनेस-आधारित फॉर्मेट में चुस्ती-फुर्ती बेहद अहम होती है। बढ़ती उम्र और लगातार क्रिकेट के दबाव के कारण कई दिग्गज खिलाड़ियों को आखिरकार संन्यास का फैसला लेना पड़ता है।

इसी बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के दौरान ऐसी चर्चाएं तेज हो गई हैं कि कुछ बड़े नाम इस टूर्नामेंट के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। आगे हम ऐसे ही 3 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे, जो इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले सकते हैं।

3 खिलाड़ी जो T20 World Cup 2026 के बाद ले सकते हैं संन्यास

सूर्यकुमार यादव (भारत)

Suryakumar Yadav openly dares South Africa ahead of Super 8 face-off T20  World Cup 2026 - SportsTak

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव 35 साल की उम्र में टीम के अहम स्तंभ बने हुए हैं, लेकिन बढ़ती उम्र और भविष्य की योजनाओं को देखते हुए माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद वह इस फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं। हाल के समय में उनके फॉर्म में थोड़ी अस्थिरता दिखी है, जो उम्र और लगातार क्रिकेट के दबाव का असर मानी जा रही है। हालांकि उनके टी20 इंटरनेशनल आंकड़े अब भी शानदार हैं , उन्होंने 109 मैचों में 3210 रन बनाए हैं, 37.33 की औसत और 162.78 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट के साथ।

उनके नाम 25 अर्धशतक, 4 शतक और 117 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर दर्ज है। कप्तान के तौर पर भी उनका रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है, जहां उन्होंने 47 टी20 मुकाबलों में टीम की अगुवाई करते हुए 35 मैच जिताए हैं और करीब 79.55% जीत प्रतिशत हासिल किया है। ऐसे में 2026 का यह मेगा इवेंट उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी अध्याय साबित हो सकता है।

मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)

T20 World Cup 2026: Afghanistan secure win by 82 runs against Canada

अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह सकते हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ-ब्रेक गेंदबाज नबी ने उस समय टीम को मजबूती दी, जब अफगानिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा था। अपने अनुभव और संतुलित प्रदर्शन से उन्होंने टीम को कई अहम जीत दिलाईं।

टी20 इंटरनेशनल में नबी ने 152 मैचों में 3028 रन बनाए हैं और साथ ही 105 विकेट भी झटके हैं। हालांकि 41 साल की उम्र में उनकी फिटनेस और फुर्ती पहले जैसी नहीं रही, जिसका असर उनके खेल पर भी दिखाई दे रहा है। वह पहले ही वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

अब जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो चुका है, ऐसे में माना जा रहा है कि मोहम्मद नबी टूर्नामेंट के तुरंत बाद टी20 क्रिकेट से भी अपने संन्यास की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)

Glenn Maxwell Breaks Silence On Facing India In T20I Series: 'Little Bit  Hope...' | Cricket News - News18

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल 37 साल की उम्र में अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर नजर आ रहे हैं। वह पहले ही वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ टी20 इंटरनेशनल में सक्रिय हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साधारण प्रदर्शन और ऑस्ट्रेलिया का ग्रुप स्टेज में बाहर होना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी बड़ा टूर्नामेंट हो सकता है।

टी20I में मैक्सवेल ने 130 मैचों में 2897 रन बनाए हैं, 28.97 के औसत और 154.43 के स्ट्राइक रेट के साथ। उनके नाम 12 अर्धशतक, 5 शतक और 145 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर दर्ज है। गेंदबाजी में भी उन्होंने 51 विकेट लेकर अहम योगदान दिया है।

गौरतलब है कि 2021 टी20 वर्ल्ड कप जीतने में मैक्सवेल की अहम भूमिका रही थी, जहां उन्होंने मध्यक्रम में आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को मजबूती दी थी। ऐसे में 2026 का टूर्नामेंट उनके शानदार टी20 करियर का अंतिम अध्याय साबित हो सकता है।

ये भी पढ़े : फिर होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़त, ICC ने जारी किया T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नया शेड्यूल

FAQS

मोहम्मद नबी किस देश से हैं?

अफगानिस्तान

ग्लेन मैक्सवेल किस देश से हैं?

ऑस्ट्रेलिया

 

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!