Posted inक्रिकेट

25 मई को आईपीएल से संन्यास ले लेंगे ये 4 दिग्गज खिलाड़ी, अब नहीं खेल पाएंगे अगला सीजन

25 मई को आईपीएल से संन्यास ले लेंगे ये 4 दिग्गज खिलाड़ी, अब नहीं खेल पाएंगे अगला सीजन 1

IPL का 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च 2025 से हुई थी और 25 मई 2025 को खत्म होगा। इस सीजन में 10 टीमें भाग ले रही हैं और कुल 74 मैच खेले जाएंगे। 25 मई को फाइनल मुकाबला होने के बाद 4 दिग्गज खिलाड़ी अपने संन्यास की धोषणा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन हैं वो 4 दिग्गज खिलाड़ी जो आईपीएल 2025 (IPL) खत्म होने के बाद संन्यास ले सकते हैं।

25 मई के बाद IPL से संन्यास ले लेंगे ये 4 खिलाड़ी

फाफ डु प्लेसिस

25 मई को आईपीएल से संन्यास ले लेंगे ये 4 दिग्गज खिलाड़ी, अब नहीं खेल पाएंगे अगला सीजन 2

फाफ डु प्लेसिस की उम्र 40 के करीब पहुँच चुकी है। क्रिकेट में इस उम्र में फिटनेस बनाए रखना एक चुनौती होती है। उम्र के साथ-साथ क्रिकेट में उनकी फील्डिंग और फिटनेस का स्तर भी प्रभावित हुआ है। फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल में एक शानदार करियर बनाया है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। कुछ रिपोर्टों में ऐसा बताया गया है कि फाफ डु प्लेसिस आईपीएल 2025 के बाद संन्यास लेने पर विचार कर रहे हैं। ऐसे में ये संभावना है कि वो जल्द अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

इशांत शर्मा

इशांत शर्मा की उम्र 36 साल है, और क्रिकेट में इस उम्र में फिटनेस बनाए रखना एक चुनौती होती है। इशांत शर्मा काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्हें जगह भी नहीं मिल पाई है। वहीं आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में ये संभावना है कि वो 25 मई को अपने संन्यास का ऐलान करें।

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उनके संन्यास की सम्भावना बनी हुई है। महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 42 साल है, और क्रिकेट में इस उम्र में फिटनेस बनाए रखना एक चुनौती होती है। उन्होंने आईपीएल 2023 में घुटने की चोट के साथ खेला था, जिसके बाद उन्होंने सर्जरी करवाई थी। अभी भी उन्हें घुटने से जुड़ी समस्या हो रही है। उनकी उम्र और फिटनेस को देखते हुए, यह संभावना है कि वह जल्द ही संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के आईपीएल 2025 के बाद संन्यास लेने की संभावनाओं पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। रोहित शर्मा की उम्र 37 साल है, और क्रिकेट में इस उम्र में उच्च स्तर की फिटनेस बनाए रखना एक चुनौती हो सकती है। पिछले कुछ आईपीएल सीजनों में उनके प्रदर्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई है, जिससे उनके भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उनकी उम्र और फिटनेस को देखते हुए, यह संभावना है कि वह आईपीएल 2025 के बाद संन्यास लेने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, रोहित शर्मा ने अभी तक अपने संन्यास के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

ये भी पढ़ें: गंभीर की तरह धोनी से जलन रखता ये भारतीय खिलाड़ी, बात-बात पर कर रहा माहीं की बुराई

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!