Posted inक्रिकेट (Cricket)

धोखेबाज निकले ये 4 भारतीय खिलाड़ी, देश छोड़ UAE से खेल रहे इंटरनेशनल क्रिकेट

धोखेबाज निकले ये 4 भारतीय खिलाड़ी, देश छोड़ UAE से खेल रहे इंटरनेशनल क्रिकेट 1

टीम इंडिया (Team India) इन दिनों दुबई में है और चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट (Champions Trophy 2025) खेली रही है। चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट (Champions Trophy 2025) में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। कई ऐसे यंगस्टर्स हैं जिन्हें टीम इंडिया(Team India) में जगह नहीं मिल पाई। वहीं टीम में जगह नहीं मिल पाने की वजह से कुछ खिलाड़ियों ने दूसरा देश का रूख कर लिया। आज बात उन खिलाड़ियों की करने जा रहे हैं जिन्होंने भारत छोड़ यूएई (UAE) से खेलने का फैसला किया।

टीम इंडिया में नहीं मिली जगह तो यूएई से खेलना का किया फैसला

धोखेबाज निकले ये 4 भारतीय खिलाड़ी, देश छोड़ UAE से खेल रहे इंटरनेशनल क्रिकेट 2

चिराग सूरी

भारतीय मूल के क्रिकेटर चिराग सूरी ने 2018 में यूएई (UAE) के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने 2016 में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ प्रशिक्षण लिया था। चिराग सूरी भारतीय मूल के क्रिकेटर हैं। उनका जन्म 18 फरवरी 1995 को नई दिल्ली, भारत में हुआ था। उन्होंने 2017 से 2023 तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया। जनवरी 2021 में, सूरी को यूएई टीम का उप-कप्तान नामित किया गया। उन्होंने 6 मार्च 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई) में पदार्पण किया।

उन्होंने 22 अक्टूबर 2018 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय (टी20आई) में पदार्पण किया। उन्होंने 2017 में गुजरात लायंस (आईपीएल) के लिए खेला। 2019 में टोरंटो नेशनल्स के लिए खेला। उन्होंने 2018- 2019 में बंगाल टाइगर्स के लिए खेला। वहीं 2023 में दुबई कैपिटल के लिए खेला।

वृत्त अरविंद

भारतीय मूल के क्रिकेटर वृत्त अरविंद यूएई के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण यूएई में हुआ था, लेकिन उनके माता-पिता भारतीय हैं। वृत्त अरविंद भारतीय मूल के क्रिकेटर हैं। उनका जन्म 11 जून 2002 को हुआ था। वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। उन्होंने 2019 में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई) में पदार्पण किया।

अक्टूबर 2019 में, उन्हें 2019 आईसीसी टी 20 विश्व कप क्वालीफायर टूर्नामेंट के लिए संयुक्त अरब अमीरात के दस्ते में शामिल किया गया। अप्रैल 2023 में ACC मेंस प्रीमियर कप में कुवैत के खिलाफ वनडे मैच में अरविंद ने 147 गेंदों में 185 रन बनाए। यह यूएई के लिए वनडे में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इन्होंने टीनएज में 2 वनडे शतक लगा कर शाहिद अफरीदी के क्लब में अपना नाम दर्ज कराया हैं।

यूएई से Aryansh Sharma खेल चुके ये बड़े टूर्नामेंट

आर्यांश शर्मा (Aryansh Sharma) को टीम इंडिया (Team India) में जगह नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने यूएई के लिए कई बड़े टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व किया है। बता दें कि वेस्टइंडीज में 2022 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप आजोजन हुआ था। जिसमें यूएई का प्रतिनिधित्व किया। वहीं साल उन्होंने 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए 2023 एशिया डिवीजन वन क्वालीफायर में यूएई की टीम का हिस्सा रहे।

यूएई से खेल रहे आर्यन लाकड़ा

भारतीय मूल के क्रिकेटर आर्यन लाकड़ा यूएई के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण यूएई में हुआ था, लेकिन उनके माता-पिता भारतीय हैं।

आर्यन लाकड़ा भारतीय मूल के क्रिकेटर हैं। उनका जन्म 13 दिसंबर 2001 को सोनीपत, हरियाणा, भारत में हुआ था। वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। उन्होंने 11 अगस्त 2022 को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई) में पदार्पण किया।

उन्होंने 22 अगस्त 2022 को सिंगापुर के खिलाफ ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय (टी20आई) में पदार्पण किया। वह 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए संयुक्त अरब अमीरात की टीम के कप्तान थे। उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में 6 मैचों में 12 विकेट लिए थे।

यह भी पढ़े: W,W,W,W,W..’ क्रिकेट जगत में कटी अंग्रेजों की नाक, 10 के 10 बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता, 3 रन पर पूरी टीम OUT

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!