these 5 indian cricketer's livelihood depends on ipl

IPL: क्रिकेट और ग्लैमर दोनों का एक साथ तड़क लगाने वाली लीग का नाम आईपीएल है। बीसीसीआई ने साल 2008 में पहली बार इसे आयोजित किया था। तब से लेकर अब तक यह पूरी दुनिया में धूम मचा रही है। आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी लीग बन गई है। कई खिलाड़ियों के लिए यह विश्व जगत के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का एक मंच है।

वहीं, कुछ प्लेयर्स का यह कमाई का जरिया है। यानि उनके घर का चूल्हा आईपीएल में खेलकर जलता है। आज हम आपके ऐसे ही 5 भारतीय क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्हें अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खेले काफी समय हो गया है। हालांकि, इस लीग में वह अभी तक खेल रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

Advertisment
Advertisment

शिखर धवन

Shikhar Dhawan PBKS
Shikhar Dhawan PBKS

टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक शिखर धवन (Shikhar Dhawan) लंबे समय से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 10 दिसंबर 2022 को खेला था। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि वह आईपीएल (IPL) में अभी भी खेल रहे हैं।

वर्तमान में वह पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं और टीम की कमान उन्हीं के हाथो में है। 2022 ऑक्शन के दौरान इस फ्रेंचाइजी ने 8.25 करोड़ में 38 वर्षीय क्रिकेटर को अपने खेमे में शामिल किया था। वहीं आईपीएल 2023 में धवन को पंजाब ने उसी फीस पर रिटेन किया था।

भुवनेश्वर कुमार

Bhuvneshwar Kumar
Bhuvneshwar Kumar

स्विंग के बेताज बादशाह भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इस 34 वर्षीय क्रिकेटर आखिरी बार 22 नवंबर 2022 को अंतराष्ट्रीय मैच में नजर आए थे। इसके बाद उनके खराब फॉर्म के चलते टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। आईपीएल (IPL) में वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं।

पिछले साल इस फ्रेंचाइजी ने 4.20 करोड़ की उनकी फीस पर उन्हें रिटेन किया था। इससे पहले भुवी आरसीबी और पुणे वॉरियर्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी है। पिछले साल एडन मारक्रम की अनुपस्थिति में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: James Anderson Biography: जेम्स एंडरसन की जीवनी, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, पत्नी, परिवार और कुछ रोचक तथ्य

अजिंक्य रहाणे

Ajinkya Rahane
Ajinkya Rahane

टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में पहचाने जाने वाले अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) पिछले एक साल से टीम इंडिया से बाहर हैं। रणजी ट्रॉफी 2024 में भी उनका बल्ला अब तक खामोश रहा है। आगामी आईपीएल (IPL) संस्करण में यह 35 वर्षीय क्रिकेटर चेन्नई सुपर किंग्सा का हिस्सा होंगे।

2023 आईपीएल ऑक्शन में इस फ्रेंचाइजी ने दरियादिली दिखाते हुए उनके बेस प्राइस 50 लाख रूपये की कीमत चुकाकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। अब तक रहाणे केकेआर, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं।

उमेश यादव

Umesh Yadav
Umesh Yadav

पिछले साल दुबई में आयोजित किए गए आईपीएल (IPL) मिनी ऑक्शन के दौरान उमेश यादव (Umesh Yadav) ने काफी सुर्खियां बटोरी। दरअसल गुजरात टाइटंस ने इस खिलाड़ी को 5.8 करोड़ी की कीमत में खरीदा। पिछले एक साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस 36 वर्षीय क्रिकेटर को एक और मौका मिल गया कि वह खुद को साबित कर सकें।

बता दें कि दाएं हाथ के यह तेज गेंदबाज अब तक आरसीबी, केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल चुके हैं। मोहम्मद शमी के आगामी आईपीएल सीजने से बाहर होने के बाद वह GT के मेन बॉलर हो सकते हैं। उमेश के नाम आईपीएल (IPL) में 141 मैचों में 136 विकेट दर्ज हैं।

इशांत शर्मा

Ishant Sharma
Ishant Sharma

लंबे कद के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) इस समय टीम इंडिया के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं। दिल्ली के इस खिलाड़ी ने 2007 में भारत के लिए अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक वह तीनों फॉर्मैट को मिलाकर करीब 200 मुकाबले खेल चुके हैं। वहीं आईपीएल (IPL) की अगर बात करें तो इशांत दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं।

2023 ऑक्शन में उन्हें दिल्ली ने 50 लाख की कीमत चुकाकर अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं आईपीएल 2024 के लिए वह रिटेन भी किए गए थे। बता दें कि अब तक वह डेक्कन चार्जर्स, किंग्स इलेवन पंजाब, केकेआर, सनराइजर्स हैदराबाद और राइंजिंग पुणे सुपर जायंट्स का हिस्सा रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: James Anderson Biography: जेम्स एंडरसन की जीवनी, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, पत्नी, परिवार और कुछ रोचक तथ्य