Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

क्रिमिनल हैं टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी, किसी पर लगा रेप का आरोप, तो किसी ने कत्ल के आरोप में काटी जेल

These 5 players of Team India are criminals, someone was accused of rape, and someone spent time in jail on murder charges.

Team India: भारत में खेल को धर्म माना जाता है। फैंस बढ़िया खेल खेलने वाले खिलाड़ियों को भगवान का दर्जा देते हैं।  खेल को कई बार खिलाड़ी अपनी करतूतों से कलंकित कर देते हैं। क्रिकेट में फिक्सिंग तक की घटनाएं भी हमेशा सुनने को मिलती रहती है।

खिलाड़ी ऑन फील्ड में अपने खेल से सुर्खियां बटोरते हैं तो वहीं ऑफ फील्ड कई सारे खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपने गलत हरकतों से सुर्खियों में बने रहते हैं। कई सारे  टीम इंडिया(Team India) के खिलाड़ी ऐसे हैं जो मैदान से बाहर गलत हरकतों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। पांच ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके ऊपर मानव तस्करी, मैच फिक्सिंग,रेप व मारपीट आदि के जूर्म में सजा काट चुके हैं।

ये पांच खिलाड़ी  में चार खिलाड़ी क्रिकेट और एक हॉकी से हैं। भारतीयक क्रिकेटर अमित मिश्रा पर महिला से मारपीट, नवजोत सिंह सिद्धू पर हत्या का जुर्म, श्रीसंत मैच फिक्सिंग के जूर्म में जेल जा चुके हैं और जैकब मार्टिनमानक तस्करी के आरोप के गिरफ्तार किए गए  व हॉकी खिलाड़ी वरण कुमार पर पॉस्को एक्ट के तहत रेप  का मामला दर्ज किया गया है।

अमित मिश्रा पर मारपीट का आरोप

क्रिमिनल हैं टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी, किसी पर लगा रेप का आरोप, तो किसी ने कत्ल के आरोप में काटी जेल 1

भारतीय टीम (Team India) केल लेग स्पिनर अमित मिश्रा(Amit Mishra) पर महिला से मारपीट आरोप लगा था। इस जुर्म में उन्हें जेल भी जाना पड़ा। बैंगलुरु पुलिस ने 2015 में एक होटल के कमरे में एक महिला से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालाकि पुलिस ने पुछताछ के बाद पुलिस ने कुछ घंटे के बाद ही छोड़ दिया था। मिश्रा पर महिला पर पर हमला करने और चोट पहुंचाने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 328 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

गैर इरादतन हत्या के आरोप में  सिद्धू गए जेल

भारतीय  टीम (Team India)के पूर्व खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu) पर गैर इरादतन हत्या का मामला1988 में दर्ज हुआ था। 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने सिद्दू को एक साल की सजा सुनाआ। 25 साल के सिद्धू ने पटियाला में 27 दिसंबर 1988 की दोपहर गुरनाम सिंह को रोडरेज के मामूली विवाद में सिर पर मुक्का मार दिया था। इसके बाद 65 साल के गुरनाम सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी। रिपोर्ट में मौत का कारण दिल का दौरा बताया गया था।

श्रीसंत 26 दिन रहे तिहार जेल में बंद

2013 में आईपीएल में मैच फिक्सिंग करने के आरोप में  भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंत (Sreesanth) दोषी पाए गए थे जिसके बाद उन्हें BCCI  ने  आजीवन  प्रतिबंध लगा दिया था वह सभी प्रकार के क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया था। लेकिन उनके गलती स्वीकार करने के बाद बीसीसीआई ने आजीवन प्रतिबंध को हटाकर  सात साल कर दिया था। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में वह 26 दिन तक तिहाड़ जेल में भी बंद रहे थे।

श्रीसंत के साथ राजस्थान के दो और खिलाड़ी अजीत चंदीला और अंकित चव्हान पर भी प्रतिबंध लगाया था। इस घटना के बाद कई नामी चेहरे बेनकाब हो गए थे। राजस्थान रॉयल्स और चैन्नई सुपर किंग्स को दो साल के लिए प्रतिबंध कर दिया गया था।

मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुए थे जैकब मार्टिन

भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली की कप्तानी में जैकब मार्टिन (Jacob Martin) ने 1999 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। भारत के लिए 10 वनडे मैच खेलने वाले जैकब मार्टिन (Jacob Martin) अक्टूबर 2001 में आखिरी बार भारत के लिए खेलते दिखाई दिए।

मार्टिन 211 में मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए। उनपर आरोप था कि वह पैसा लेकर एक खिलाड़ी को क्रिकेट खिलाने के लिए इग्लैंड लेकर गए। इस मामले में पुलिस ने उन पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। बाद में वे जमानत पर जेल से बाहर आ गए थे।

हॉकी खिलाड़ी पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

भारतीय टीम (Team India) का एक और  खिलाड़ी है जिसपर रेप का आरोप लगा है। दरअसल यह खिलाड़ी क्रिकेट से  नहीं हॉकी से ताल्लुक रखता है। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार पर  नाबालिग से रेप का आरोप लगा था। उनपर आरोप लगा था कि वह नाबावलिग को शादी का झांसा देकर 5 साल तक शारीरिक शोषण करते रहे। दोनों की जान पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी।

तब लड़की उम्र 17 साल थी। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा था वरुण जब भी बैंगलुरु आता था वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। वरुण पंजाब में रहते हैं, जबकि पीड़िता बैंगलुरु की रहने वाली है।

यह भी पढ़ेंःKane Williamson Biography: केन विलियमसन की जीवनी, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, पत्नी, परिवार और कुछ रोचक तथ्य

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!