Posted inक्रिकेट (Cricket)

इंग्लैंड समेत 5 ये टीमें भिड़ेंगी, क्रिकेट में पहली बार खेला जाएगा क्रिकेट का Euro Nations Cup

इंग्लैंड समेत 5 ये टीमें भिड़ेंगी, क्रिकेट में पहली बार खेला जाएगा क्रिकेट का Euro Nations Cup

Euro Nations Cup: क्रिकेट में कई टीमों के बीच अब कम ही टूर्नामेंट देखने को मिलते हैं। आईसीसी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में टीमों की संख्या ज्यादा रहती है या फिर एशिया कप में। हालांकि, एशिया कप में सिर्फ उन्हीं टीमों को जगह मिलती है जो एशियाई देश हैं। बड़ी टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिल जाती है, जबकि अन्य को क्वालीफायर खेलना पड़ता है।

अब एशिया कप की ही तर्ज पर, क्रिकेट आयरलैंड ‘Euro Nations Cup’ शुरू करने की योजना बना रहा है और इसके समर्थन के लिए अन्य यूरोपीय टीमों से समर्थन जुटा रहा है। अगर उसे समर्थन मिला तो फिर अगले साल हमें एक और मल्टी-नेशन टूर्नामेंट देखने को मिल सकता है।

एशिया कप की तरह यूरोपीय टीमों के बीच Euro Nations Cup की हो सकती है अगले साल शुरुआत

इंग्लैंड समेत 5 ये टीमें भिड़ेंगी, क्रिकेट में पहली बार खेला जाएगा क्रिकेट का Euro Nations Cup

Euro Nations Cup का आईडिया क्रिकेट आयरलैंड का है, जिसे वो पुरुष और महिला दोनों के लिए ही शुरू करना चाहता है। इसमें इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड और संभवतः इटली शामिल हो सकते हैं, जिसमें टी20 पसंदीदा प्रारूप है और गर्मियों की शुरुआत में एक स्लॉट को प्राथमिकता दी जा रही है।

क्रिकेट आयरलैंड के चेयरमैन ब्रायन मैकनीस ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “अगले कुछ महीनों में” और अधिक घटनाक्रम की उम्मीद है और वह इस विचार के पूरी तरह से समर्थक हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पिछले साल जब आयरलैंड ने इंग्लैंड का दौरा किया था तो उन्होंने Euro Nations Cup को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से भी बात की थी।

ब्रायन मैकनीस ने Euro Nations Cup को लेकर दिया बड़ा अपडेट

ब्रायन मैकनीस ने यूरोपीय देशों के बीच Euro Nations Cup के बारे में बात करते हुए कहा,

“मैंने इस मुद्दे को काफी समय से विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा के लिए रखा है। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसके बारे में मैं बहुत भावुक हूं और जिस पर मुझे पूरा विश्वास है। बातचीत अब इस स्तर तक आगे बढ़ चुकी है कि मुझे पूरा भरोसा है कि यह कार्यक्रम अवश्य ही संपन्न होगा… इसमें कई हितधारक शामिल होंगे, लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह 2027 की गर्मियों में शुरू होगा, और इसका सटीक स्वरूप और विवरण उचित समय पर घोषित किया जाएगा। अगले कुछ महीनों में अधिक जानकारी मिलेगी।”

मैकनीस ने आगे कहा,

“इससे जुड़े विभिन्न हितधारकों और पक्षों के साथ बातचीत जारी है… शुरू में ही स्पष्ट कर दें कि यह पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए एक कार्यक्रम है। प्रसारकों के दृष्टिकोण से अभी इसके बारे में पूरी तरह से अंतिम निर्णय होने तक प्रचार करना थोड़ा जल्दबाजी होगी, लेकिन हमें उम्मीद है कि प्रसारण जगत इसकी मांग करेगा।”

Euro Nations Cup के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का फैसला होगा अहम

क्रिकेट आयरलैंड के द्वारा प्रस्तावित Euro Nations Cup का सफल आयोजन तभी संभव है, जब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड राजी होगा, क्योंकि इंग्लैंड के समर्थन के बिना टूर्नामेंट का आयोजन संभव नहीं है। हालांकि, हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड और इटली के प्रदर्शन ने जरूर ईसीबी को सोचने पर मजबूर किया होगा। 2028 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले यूरोपीय टीमों को आपस में एक-दूसरे से टक्कर लेने का मौका मिलेगा और इससे कुछ टॉप के खिलाड़ी निकलकर बाहर आ सकते हैं।

FAQs

Euro Nations Cup में कौन-कौन सी टीमें हिस्सा ले सकती हैं?
इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड और इटली

यह भी पढ़ें: आयरलैंड के साथ सीरीज के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान का नाम आया सामने, ये 2 खिलाड़ियों के पास रहेगी कमान

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!