World Cup 2027 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 समाप्त हो चुका है और भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर अपना तीसरा टी20 खिताब अपने नाम किया। अब आईसीसी का अगला बड़ा टूर्नामेंट 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप होगा, जिसका आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में किया जाएगा।
टीम इंडिया (Team India) में ऐसे 8 खिलाड़ी हैं जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा तो रहे, लेकिन 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम में जगह मिलना मुश्किल माना जा रहा है। आइए जानते हैं वे कौन से आठ खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) से बाहर हो सकते हैं।
World Cup 2027 के लिए इन खिलाड़ियों की जगह पर सवाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का हिस्सा रहे संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी मुख्य रूप से टी20 फॉर्मेट के विशेषज्ञ माने जाते हैं।
इसी वजह से 2027 के वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 2027) में इन खिलाड़ियों की जगह को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वनडे क्रिकेट में जहां संयम, लंबी पारियां खेलने की क्षमता और लगातार अच्छा प्रदर्शन अहम होता है, वहीं इन खिलाड़ियों की पहचान तेज़ और आक्रामक अंदाज के लिए है।
टीम मैनेजमेंट भी वनडे फॉर्मेट के लिए अलग रणनीति और संतुलित टीम संयोजन तैयार करने पर जोर देगा, जिससे इन खिलाड़ियों के चयन पर असर पड़ सकता है। हालांकि, अगर ये खिलाड़ी समय रहते वनडे क्रिकेट में खुद को साबित कर लेते हैं, तो उनके लिए टीम में वापसी के रास्ते खुले रहेंगे।
वर्ल्ड कप 2027 के लिए शुभमन गिल उभर रहे हैं कप्तानी के दावेदार
शुभमन गिल को 2027 वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 2027) के लिए टीम इंडिया के संभावित कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है। हाल के समय में उन्होंने सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से ही नहीं, बल्कि अपने शांत स्वभाव और समझदारी भरे फैसलों से भी सबका ध्यान खींचा है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनकी निरंतरता और मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलने की क्षमता उन्हें इस भूमिका के लिए मजबूत विकल्प बनाती है।
टीम मैनेजमेंट भी उन्हें धीरे-धीरे लीडरशिप रोल के लिए तैयार करता नजर आ रहा है, जहां उन्हें कई मौकों पर कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। भले ही ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन चयनकर्ता गिल को एक लंबे समय के निवेश के रूप में देख रहे हैं। अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहता है, तो 2027 वर्ल्ड कप में वे टीम की कमान संभालते दिखाई दे सकते हैं।
रोहित शर्मा और विराट कोहली का अनुभव बनेगा टीम की ताकत
रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी 2027 वर्ल्ड कप (World Cup 2027) में टीम इंडिया के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं। दोनों खिलाड़ियों ने हाल के वर्षों में वनडे क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम को कई महत्वपूर्ण जीत दिलाई हैं।
रोहित शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बड़ी पारियां खेलने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं, जबकि विराट कोहली लक्ष्य का पीछा करने में अपनी स्थिरता और क्लास के लिए मशहूर हैं। ऐसे में अगर दोनों अपनी फिटनेस और फॉर्म को बरकरार रखते हैं, तो आने वाले वर्ल्ड कप में उनका चयन लगभग तय माना जा रहा है। उनके अनुभव और मैच विनिंग क्षमता टीम इंडिया के लिए बड़ी ताकत साबित हो सकती है।
राहुल, अय्यर और बुमराह भी होंगे टीम इंडिया का अहम हिस्सा
केएल राहुल , श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक के रूप में देखा जा रहा है। केएल राहुल अपनी तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी टीम को संतुलन देते हैं, यही वजह है कि उन्हें उपकप्तान बनाए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।
वहीं श्रेयस अय्यर मिडिल ऑर्डर में स्थिरता लाने वाले बल्लेबाज के तौर पर अहम भूमिका निभा सकते हैं। स्पिन के खिलाफ उनकी मजबूत पकड़ और दबाव की परिस्थितियों में रन बनाने की क्षमता टीम के लिए काफी उपयोगी साबित होती है।
दूसरी ओर, जसप्रीत बुमराह अपनी घातक गेंदबाजी के चलते टीम के सबसे बड़े मैच विनर बने हुए हैं। खासकर डेथ ओवर्स में उनकी सटीक यॉर्कर और दबाव में विकेट निकालने की क्षमता उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शामिल करती है। ऐसे में इन तीनों खिलाड़ियों का वर्ल्ड कप 2027 की टीम में चयन लगभग तय माना जा रहा है।
वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वॉड इस प्रकार हैं :
शुभमन गिल (कप्तान) , रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , हर्षित राणा , यशस्वी जायसवाल
ये भी पढ़े : इधर IPL 2026 हुआ शुरू, उधर 22 वर्षीय उभरते क्रिकेटर का हुआ निधन, मौत का वजह चौंकाने वाली