Posted inक्रिकेट (Cricket)

वर्ल्ड क्रिकेट में काफी ‘नामी-गिरामी’ हैं ये 4 खिलाड़ी, लेकिन IPL 2026 में सिर्फ बेंच गर्म करते हुए आएंगे नजर

वर्ल्ड क्रिकेट में काफी 'नामी-गिरामी' हैं ये 4 खिलाड़ी, लेकिन IPL 2026 में सिर्फ बेंच गर्म करते हुए आएंगे नजर

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है, जिसके लिए अब उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। BCCI ने पहले चरण के शेड्यूल में 20 मैचों का ही कार्यक्रम जारी किया, क्योंकि तब कुछ राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ था। हालांकि, अब चुनाव आयोग ने डेट्स घोषित कर दी हैं और जल्द ही आईपीएल के दूसरे चरण का कार्यक्रम भी आ सकता है।

IPL 2026 में कई बड़े खिलाड़ी टीमों के स्क्वाड में शामिल हैं। हालांकि, इनमें से सभी को खेलने का मौका मिलेगा, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। ऐसे में हम आपको 4 नामी-गिरामी खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आगामी आईपीएल सीजन में शायद एक भी मैच में खेलने का मौका न मिले।

इन 4 बड़े खिलाड़ियों को IPL 2026 में पूरे सीजन बैठना पड़ सकता है बाहर

1. रोवमैन पॉवेल

वर्ल्ड क्रिकेट में काफी 'नामी-गिरामी' हैं ये 4 खिलाड़ी, लेकिन IPL 2026 में सिर्फ बेंच गर्म करते हुए आएंगे नजर

इस लिस्ट में पहला नाम वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल का है, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के लिए रिटेन किया है। आंद्रे रसेल को रिलीज किए जाने के बाद, उम्मीद लगाई जा रही थी कि पॉवेल को उनकी कमी पूरी करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है लेकिन अब लगता है कि यह खिलाड़ी पूरे सीजन बेंच गर्म करता ही नजर आएगा। इसकी बड़ी वजह केकेआर के विदेशी खिलाड़ियों का कॉम्बिनेशन है। फिन एलन, कैमरन ग्रीन, सुनील नरेन और रचिन रवींद्र का खेलना तय लग रहा है। वहीं, फिर मथीशा पथिराना, टिम साइफर्ट और ब्लेसिंग मुजराबानी भी मौजूद हैं। यही कारण है कि पॉवेल के लिए जगह बनती नहीं दिख रही है।

2. मनीष पांडे

इस लिस्ट में शामिल दूसरा नाम भी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से है। IPL 2026 के लिए केकेआर के स्क्वाड में लीग में पहला शतक लगाने वाले भारतीय मनीष पांडे भी शामिल हैं लेकिन उन्हें भी पूरे सीजन बेंच पर ही रखा जा सकता है। आईपीएल के पिछले कुछ सीजन से मनीष कुछ खास छाप नहीं छोड़ पाए हैं और केकेआर के पास कुछ अन्य बेहतर भारतीय विकल्प मौजूद हैं।

3. पथुम निसांका

इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी शानदार बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका को दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में 4 करोड़ की कीमत में खरीदा था। हालांकि, इसके बाद जब स्क्वाड तैयार हुआ तो दिल्ली के पास ओपनर के रूप में केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, बेन डकेट और पृथ्वी शॉ भी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि राहुल को बतौर ओपनर खिलाया जाएगा, ऐसे में उनके साथ निसांका के नजर आने की संभावना कम लग रही है, क्योंकि दोनों एक ही शैली के बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से ही बल्लेबाजी करते हैं। स्ट्राइक रेट के मामले में भी दोनों एक जैसे ही हैं। इसी वजह से निसांका की जगह किसी ऐसे खिलाड़ी को मौका मिल सकता है, जो राहुल के साथ तेजी से रन बनाने के काम कर सके।

4. बेन ड्वार्शुइस

पंजाब किंग्स के पास कई शानदार विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं और उसमें से एक नाम तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शुइस का है। ड्वार्शुइस को टी20 का काफी माहिर गेंदबाज माना जाता है लेकिन IPL 2026 में उन्हें मौका मिलने की उम्मीद कम ही है। पंजाब के पास मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट और लोकी फर्ग्यूसन के रूप में बेहतर विकल्प मौजूद हैं। इसके अलावा स्पिन ऑलराउंडर कूपर कोनोली भी हैं। इसी वजह से ड्वार्शुइस को बेंच पर ही रखा जा सकता है।

FAQs

IPL 2026 का शुभारंभ कब से हो रहा है?
28 मार्च

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!