T20 World Cup
T20 World Cup

BCCI की मैनेजमेंट ने T20 World Cup जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है और इस टूर्नामेंट में उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया गया है जिनका हालिया फॉर्म बेहतरीन है। मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा की कप्तानी में T20 World Cup के लिए टीम का ऐलान किया है उस टीम में कई सीनियर खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो T20 World Cup की टीम में चुने गए ये सीनियर खिलाड़ी मेगा इवेंट के बाद अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि, इन खिलाड़ियों की जगह पर युवाओं को टीम में चुना जाएगा।

Advertisment
Advertisment

T20 World Cup के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं ये खिलाड़ी

2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे ये 4 सीनियर भारतीय खिलाड़ी, फिर कभी नहीं खेलेंगे T20 इंटरनेशनल 1

रोहित शर्मा

टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बारे में कहा जा रहा है कि, बतौर कप्तान और खिलाड़ी T20 World Cup 2024 उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट है। एक्सपर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा इस T20 World Cup के बाद अंतर्राष्ट्रीय T20 से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। रोहित शर्मा ने अपने अभी तक के करियर में खेले गए 143 पारियों में 31.8 की औसत और 140 के स्ट्राइक रेट से 3974 रन बनाए हैं।

विराट कोहली

टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली के बारे में भी कहा जा रहा है कि, ये T20 World Cup 2024 के बाद संन्यास का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। विराट कोहली लंबे समय से भारतीय टीम के साथ जुड़े हुए हैं और एक खिलाड़ी के तौर पर इनका प्रदर्शन बहुत ही बेहतरीन साबित हुआ है। विराट कोहली ने अपने अभी तक के क्रिकेट करियर में खेले गए 117 मैचों की 109 पारियों में 138.2 के स्ट्राइक रेट और 51.8 की औसत से 4037 रन बनाए हैं।

युजवेन्द्र चहल

टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल को भी मैनेजमेंट ने T20 World Cup की टीम में जगह दी है और इस टीम में उन्हें बतौर प्रमुख गेंदबाज शामिल किया गया है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो T20 World Cup के बाद युजवेन्द्र चहल को दोबारा कभी इस प्रारूप में खेलने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसी वजह से इस T20 World Cup के ठीक बाद ये संन्यास का ऐलान करते हुए दिखाई दे सकते हैं। यूजी चहल ने इस सत्र में खेले गए 80 मैचों की 79 पारियों में 8.19 की इकॉनमी रेट से 96 विकेट अपने नाम किए हैं।

Advertisment
Advertisment

रवींद्र जडेजा

टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बारे में कहा जा रहा है कि, T20 World Cup 2024 के बाद ये भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। मैनेजमेंट इनकी जगह पर बेहतरीन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को मौका देने के बारे में विचार कर सकती है। जडेजा ने अपने करियर में खेले गए 66 मैचों की 36 पारियों में 480 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी के दौरान इन्होंने 53 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

इसे भी पढ़ें – रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी के पीठ पर भोंका छुरा, जुबान देकर टी20 वर्ल्ड कप से कर दी छुट्टी

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...