IPL 2025
IPL 2025

IPL 2024 के समपट होने के बाद से ही सभी टीमें अब IPL 2025 की तैयारियों में व्यस्त हो चुकी हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिन टीमों का प्रदर्शन IPL 2024 में कुछ ठीक नहीं था, वो टीमें IPL 2025 से पहले अपने दल में बड़े बदलाव करते हुए दिखाई दे सकती हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि, कुछ टीमें तो अपने  पुराने खिलाड़ियों को स्क्वाड के साथ जोड़ने के लिए प्रयासरत्न हैं। कहा जा रहा है कि, मौजूदा फ्रेंचाइजी में इन खिलाड़ियों के साथ न्याय नहीं किया जा रहा है और इसी वजह से ये अपनी पुरानी टीमों के साथ जुडते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2025 से पहले पुरानी टीमों में जा सकते हैं ये खिलाड़ी

KL Rahul

केएल राहुल

बेहतरीन बल्लेबाज और कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) इस समय LSG की टीम का हिस्सा हैं और इस टीम के लिए भी इनका प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। लेकिन IPL 2024 में एक मैच के दौरान टीम के मालिक और केएल राहुल के दरमियान हीट मूमेंट को देखा गया और इसी वजह से कहा जा रहा है कि, IPL 2025 के पहले ये LSG का साथ छोड़ एक मर्तबा फिर से RCB के खेमें में जा सकते हैं।

हार्दिक पंड्या

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को मुंबई की मैनेजमेंट ने ट्रेड के माध्यम से अपने स्क्वाड में शामिल किया था। लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा और इसी वजह से कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें एक बार फिर से दूसरी टीम में भेजा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक पंड्या को एक बार फिर से गुजरात टाइटंस की टीम में भेजा जा सकता है।

युजवेन्द्र चहल

राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर युजवेन्द्र चहल लंबे समय से इस टीम के साथ जुड़े हुए हैं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि, बेहतरीन संतुलन की वजह से IPL 2025 से पहले युजवेन्द्र चहल को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि, ये अब IPL 2025  में एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की तरफ से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

सूर्यकुमार यादव

बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बारे में भी यह खबर वायरल हो रही है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा IPL 2025 के पहले इन्हें ट्रेड के माध्यम से किसी दूसरी टीम में भेजा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट इन्हें KKR के खेमे में भेजने का विचार कर सकती है।

इसे भी पढ़ें – इस देश से मिला उमरान मलिक को खेलने का ऑफर, टीम इंडिया छोड़ जल्द इस मुल्क की जर्सी में आ सकते नजर

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...