IPL 2024 अपने पड़ाव के आखिरी दौर पर है और अब जल्द ही प्लेऑफ के लिए मैच भी खेले जाएंगे। IPL 2024 प्लेऑफ़ के लिए KKR, RR और SRH की टीम ने क्वालिफ़ाई कर लिया है और जल्द ही चौथी टीम के बारे में भी पता चल जाएगा।
IPL के इस सीजन में कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन औसत दर्जे का रहे है और इसी वजह से आगमि सत्रों के लिए मैनेजमेंट इन खिलाड़ियों को बाहर रखने के बारे में विचार कर सकती है। इन फ्लॉप खिलाड़ियों की फेहरिस्त में दो कप्तानों का नाम भी शामिल है और इसी वजह से एक्सपर्ट्स की राय है कि, ये दोनों ही खिलाड़ी आगामी सत्र में अनसोल्ड तक हो सकते हैं।
IPL 2025 में होने जा रहा है मेगा ऑक्शन
IPL 2025 में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने मेगा ऑक्शन कराने का फैसला किया है और कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, आईपीएल मैनेजमेंट इस सीजन नीलामी से पहले रिटेन खिलाड़ियों की पॉलिसी में कुछ बदलाव कर सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो IPL 2025 की नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाईजियों को महज 5 ही खिलाड़ियों को रिटेन करने का अधिकार होगा। इसी वजह से कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
IPL 2025 में अनसोल्ड हो सकते हैं ये दो कप्तान
फाफ डु प्लेसिस
IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की कप्तानी कर रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) इस सीजन लगातार एक्सपोज हुए हैं। इस सीजन खेलते हुए न तो इनके बल्ले से रन निकले हैं और न ही ये मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन कर पाए हैं। फाफ डु प्लेसिस के बारे में कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट इन्हें आगामी सत्र से पहले रिलीज कर सकती है। इस सत्र में खेलते हुए फाफ डु प्लेसिस ने 13 मैचों की 13 पारियों में 28.23 की औसत और 168.35 के स्ट्राइक रेट से 367 रन बनाए हैं।
सैम करन
IPL 2024 में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे सैम करन (Sam Curran) को आईपीएल 2023 की नीलामी में 18.50 करोड़ की भारी भरकम कीमत में अपने साथ जोड़ा था। लेकिन पिछले कुछ सत्रों में इनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और इसी वजह से IPL 2025 से पहले मैनेजमेंट इन्हें रिलीज करने के बारे में विचार कर सकती है। इस सत्र में बल्लेबाजी के दौरान इन्होंने 13 मैचों की 13 पारियों में 123.29 के स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए हैं। तो वहीं गेंदबाजी के दौरान इन्होंने 10.15 की इकॉनमी रेट से 16 विकेट अपने नाम किए हैं।
इसे भी पढ़ें – कभी भविष्य का माना जाता था विराट कोहली, हार्दिक पांड्या की संगत ने कर दिया बर्बाद, पूरी तरह तबाह हुआ क्रिकेट करियर