Posted inक्रिकेट (Cricket)

3 दिन के अंदर तीसरे खिलाड़ी ने छोड़ा PSL, मुजराबानी-मोती के बाद अब ये खिलाड़ी हुआ बाहर

3 दिन के अंदर तीसरे खिलाड़ी ने छोड़ा PSL, मुजराबानी-मोती के बाद अब ये खिलाड़ी हुआ बाहर

Another player pulls out of PSL 2026: पाकिस्तान की टी20 लीग PSL का मजाक बना हुआ है। इस लीग में पहले ही ज्यादा बड़े खिलाड़ी नहीं खेलते थे और जो शामिल होते, वो आईपीएल में अनसोल्ड होने के बाद इसमें आते थे। इस बार भी कई खिलाड़ियों ने ऐसा किया लेकिन अब वो किसी न किसी कारण से अपना नाम आगामी सीजन से वापस ले रहे हैं।

अभी तक जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजराबानी और वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोती ने 26 मार्च से शुरू होने वाले PSL के 11वें सीजन को बीच में छोड़ा था लेकिन अब इसमें एक और नाम शामिल हो गया है। इस खिलाड़ी के नाम वापस लेने की वजह सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि मुजराबानी और मोती की तरह ही इसे भी आईपीएल 2026 में मौका मिल सकता है।

PSL 2026 से एक और खिलाड़ी ने अपना नाम लिया वापस

3 दिन के अंदर तीसरे खिलाड़ी ने छोड़ा PSL, मुजराबानी-मोती के बाद अब ये खिलाड़ी हुआ बाहर

पिछले साल की तरह ही इस बार भी IPL और PSL का आयोजन एक ही समय पर होगा। जहां पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज 26 मार्च से होना है। वहीं, आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होनी है। आईपीएल की सबसे बड़ी खासियत ज्यादातर बड़े खिलाड़ियों का उपलब्ध रहना है। वहीं, आईपीएल में अनसोल्ड रहने वाले ज्यादातर खिलाड़ी पीएसएल की ओर रुख करते हैं। फिर भी इस बार पाकिस्तान की टी20 लीग में कुछ अच्छे खिलाड़ी नजर आ रहे थे लेकिन अब एक के बाद एक, वो अपना नाम वापस ले रहे हैं।

13 मार्च को जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी के पाकिस्तान सुपर लीग से हटने की खबर आई और फिर इसके बाद, पता चला कि उन्हें आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन कर लिया है। यह खबर सही साबित हुई और केकेआर ने इसका आधिकारिक ऐलान किया। इसके बाद, 14 मार्च को वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती ने PSL से अपना नाम वापस ले लिया। हालांकि, मोती को अभी किसी भी आईपीएल टीम ने साइन नहीं किया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स वानिन्दु हसरंगा के इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में चुन सकती है। इसी वजह से मोती ने पाकिस्तान सुपर लीग के कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया है।

अब, PSL 2026 से हटने वाले खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन का नाम भी शामिल हो गया है। स्पेंसर को इस बार अभी तक आईपीएल में किसी ने अपने साथ नहीं जोड़ा है, जबकि वो पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ थे।

PSL 2026 से स्पेंसर जॉनसन ने भी लिया हटने का फैसला

स्पेंसन जॉनसन को PSL 2026 के लिए क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने अपनी टीम में रखा था लेकिन अब उन्होंने निजी कारणों का हवाला देकर आगामी सीजन से हटने का फैसला किया। इसकी सार्वजिनक जानकारी तब आई, जब क्वेटा की टीम ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की डायरेक्ट साइनिंग की घोषणा की और बताया कि कैरेबियाई गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को रिप्लेस किया है।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने PSL के आगामी सीजन से क्यों हटने का फैसला किया है, इसके पीछे कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उन्हें रिप्लेसमेंट के रूप में आईपीएल 2026 में चुना जा सकता है। शायद यही वजह है कि उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ने का फैसला किया है।

FAQs

ब्लेसिंग मुजराबानी और गुडाकेश मोती के बाद, अब किस खिलाड़ी ने PSL 2026 को छोड़ा है?
स्पेंसर जॉनसन
PSL 2026 के लिए स्पेंसर जॉनसन को किस टीम ने साइन किया था?
क्वेटा ग्लैडिएटर्स

यह भी पढ़ें: 6,4,4,4,4,4… आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने 147 गेंदों में रचा था इतिहास, रोहित-विराट-धोनी बने थे उस पल के गवाह

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!