रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja): टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में भारतीय टीम अब सुपर 8 में जगह बना चुकी है। लेकिन अभी भी टीम इंडिया को एक ग्रुप मुकाबला खेलना है। भारतीय टीम अबतक आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका को हरा चुकी है। जबकि कनाडा के साथ टीम का मुकाबला 15 जून को खेला जाना है।
लेकिन इस बीच टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि, उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह एक तूफानी ऑलराउंडर को शामिल किया जा सकता है। क्योंकि, जडेजा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
Ravindra Jadeja को किया जा सकता है बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का प्रदर्शन अबतक कुछ खास नहीं रहा है। क्योंकि, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला। लेकिन जडेजा पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
जबकि गेंदबाजी में भी जडेजा अबतक कुछ असर नहीं दिखा पाए और एक भी विकेट नहीं चटकाया है। जिसके चलते अब उन्हें टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर किया जा सकता है। यह फैसला टीम सुपर 8 मुकाबले से पहले ले सकती है।
इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप में तेज गेंदबाज़ों को ज्यादा मदद मिल रही है। जिसके चलते टीम इंडिया भी रविंद्र जडेजा की जगह ऑलराउंडर खिलाड़ी वेंकेटेश अय्यर को मौका मिल सकता है और टीम में शामिल किया जा सकता है।
वेंकेटेश अय्यर आईपीएल 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं। जबकि वह तेज गेंदबाजी भी करते हैं। जिसके चलते टीम इंडिया की बल्लेबाजी लाइनअप और गेंदबाजी और भी मजबूत हो सकती है। आईपीएल 2024 में वेंकेटेश अय्यर ने 14 मैचों की 13 पारियों में 4 अर्धशतक की मदद से 370 रन बनाए।
20 जून से सुपर 8 में खेलेगी मुकाबला
टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज में तो प्रदर्शन शानदार रहा है। लेकिन टीम को अब सुपर 8 में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा ताकि टीम सेमीफाइनल में जगह बना पाए। टीम इंडिया को सुपर 8 में मुकाबला 20 जून से खेलना है और पहले मैच में टीम अफगानिस्तान के साथ मुकाबला खेलेगी।
जबकि इसके अलावा टीम को 22 और 24 जून को मैच खेलना है। सुपर 8 में टीम इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया है और सेमीफाइनल में जाने के लिए टीम इंडिया को अपने ग्रुप में टॉप में रहना होगा।