Australian Player Arrested Amid IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब तक 12 मैच हो चुके हैं और आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। इस मुकाबले के आगाज से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है और एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस खबर के आने के बाद से हलचल ही मच गई है और लगातार चर्चा हो रही है कि कौन सा खिलाड़ी है, जिसे IPL के बीच गिरफ्तार किया गया है और उसका जुर्म क्या है। तो चलिए हम आपको विस्तार से बताते हैं।
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के IPL 2026 के बीच आई गिरफ़्तारी की खबर

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के बीच जिस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के गिरफ्तार होने की खबर आई है, उनका नाम डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने कई सालों तक IPL में अपनी चमक बिखेरी, लेकिन अब उन्हें भाव नहीं दिया जाता। इसी वजह से बाएं हाथ का ओपनर पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा ले रहा था लेकिन अब बड़े जुर्म में गिरफ्तार हो गया है।
दरअसल, डेविड वॉर्नर को सिडनी में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि उनके रक्त में अल्कोहल का स्तर कानूनी सीमा से अधिक पाया गया था। बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग से ब्रेक लेकर वॉर्नर अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं।
शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण डेविड वॉर्नर को किया गया गिरफ्तार
डेविड वॉर्नर के साथ शराब पीकर गाड़ी चलाने और गिरफ़्तारी की घटना मारूब्रा, सिडनी में मंगलवार को हुई। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में खबर आई है कि 39 वर्षीय वार्नर को न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एक रैंडम ब्रेथ टेस्ट के दौरान रोका था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर्नर ने टेस्टिंग साइट पर पहुंचने से कुछ देर पहले अपनी गाड़ी रोककर पार्क करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उनकी गाड़ी के पास जाकर जांच की। मौके पर किए गए टेस्ट में पाया गया कि उन्होंने निर्धारित सीमा से अधिक शराब का सेवन किया था।
टेस्ट के दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर के खून में अल्कोहल की मात्रा 0.104 थी, जो ऑस्ट्रेलिया में लीगल लिमिट से दोगुनी थी। बाद में उन पर आरोप लगाया गया, उन्हें गिरफ्तार किया गया और मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज को अगले महीने अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है।
गिरफ़्तारी के मामले में पुलिस ने जारी किया बयान
डेविड वॉर्नर को नशे की हालत में ड्राइव करने के कारण गिरफ्तार करने के बाद, पुलिस ने बयान जारी कर कहा,
“आज (रविवार, 5 अप्रैल 2026) शाम लगभग 5:30 बजे, पुलिस मारूब्रा के मालाबार रोड पर वाहनों को ड्राइव करने वालों का अल्कोहल टेस्ट हो रहा था। एक वैन को जांच स्थल से कुछ दूरी पर रुकते और पार्क करते देखा गया। ट्रैफिक और हाईवे पेट्रोल कमांड के अधिकारियों ने वाहन के पास जाकर गाड़ी चला रहे एक 39 वर्षीय व्यक्ति की सड़क किनारे ही जांच की, जिसका परिणाम सकारात्मक आया। उसे गिरफ्तार कर मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां कथित तौर पर दूसरी जांच में 0.104 की रीडिंग आई। उस व्यक्ति को मध्यम श्रेणी के पीसीए के साथ वाहन चलाने के आरोप में फील्ड कोर्ट अटेंडेंस नोटिस जारी किया गया है और उसे 7 मई 2026, गुरुवार को डाउनिंग सेंटर स्थानीय न्यायालय में पेश होना होगा।”
IPL के सबसे बल्लेबाजों में डेविड वॉर्नर का नाम
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके डेविड वॉर्नर को भले ही अब IPL में कोई पूछ ना रहा हो लेकिन एक समय उनका जलवा बहुत ही ज्यादा था। बल्ले से निरंतरता के मामले में उन्होंने कई दिग्गजों को पछाड़ दिया था। वॉर्नर ने 2009 में डेब्यू किया था और 2024 में आखिरी बार लीग में नजर आए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली और हैदराबाद की फ्रेंचाइजी के लिए कुल 184 मैचों में 6565 रन बनाए, जिसमें चार शतक और 62 अर्धशतक भी शामिल रहे।
इसके अलावा डेविड वॉर्नर ने कप्तानी में भी काफी अच्छा किया और 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को उसका एकमात्र IPL ख़िताब जिताया। उन्होंने बतौर कप्तान 83 मैचों में 40 जीते और 41 में हार का सामना किया। जबकि 2 मैच टाई रहे।
FAQs
IPL 2026 के बीच किस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया?
डेविड वॉर्नर मौजूदा समय में किस लीग का हिस्सा हैं?
यह भी पढ़ें: DC vs GT: गुजरात के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन फाइनल, केएल, निसांका, करुण, अक्षर, स्टब्स…