Sanju Samson: 22 मार्च से IPL 2024 की शुरुआत हो चुकी है और पहले मैच में ही CSK की टीम ने RCB को बुरी तरह से हराते हुए अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। इसके साथ ही IPL 2024 में आज पहला मैच दिल्ली और पंजाब की टीम के बीच खेला जाएगा तो वहीं दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
IPL 2024 मे कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं जिनका फैमिली बैकग्राउंड बहुत ही दयनीय है, ये खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर बाद आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स (Rajsthan Royals) टीम के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने एक ऐसे ही खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा है जिसके पिता पान की छोटी सी दुकान संचालित करते हैं।
Sanju Samson की टीम में शामिल हुआ यह खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स की टीम उन चुनिंदा फ्रेंचाइजी में शामिल है जिसे लोकल टैलेंट की पहचान होती है, राजस्थान रॉयल्स की टीम में इस समय यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, ध्रुव जूरेल, रियान पराग जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल हैं और इन्हीं खिलाड़ियों की सूची में अब एक और खिलाड़ी को टीम में शामिल कर लिया गया है। IPL 2024 की नीलामी में संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ युवा खिलाड़ी शुभम दुबे (Shubham Dubey) को जोड़ा है।
पान की दुकान संचालित करते हैं शुभम के पिता
IPL 2024 में राजस्थान की टीम का हिस्सा बने शुभम दुबे का फैमिली बैकग्राउंड बहुत ही दयनीय रहा है और इनके पिता कस्बे में एक पान की दुकान को संचालित करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी शुभम दुबे ने हार नहीं मानी और वो लगातार मैदान में कठिन परिश्रम करते रहे और आज वो संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार हैं।
संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इन्हें IPL 2024 की नीलामी में 5.80 करोड़ रुपए में खरीदा है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो शुभम दुबे IPL 2024 में अपनी टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
विदर्भ की तरफ से खेलते हैं क्रिकेट
IPL 2024 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा बने मध्यक्रम बल्लेबाज शुभम दुबे विदर्भ की टीम के लिए खेलते हैं और सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में इन्होंने विदर्भ के लिए बेहतरीन खेल दिखाया था। मीडिया से बात करते हुए शुभम दुबे ने बताया था कि, सैय्यद मुश्ताक अली में मेरा प्रदर्शन बेहतरीन था और इसी वजह से मुझे लग रहा था कि, IPL 2024 में मैं किसी न किसी टीम का हिस्सा बन सकता हूँ। मगर इतनी कीमत की उम्मीद मुझे नहीं थी।
कुछ इस प्रकार रहा है टी20 में प्रदर्शन
अगर बात करें राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी शुभम दुबे के घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन की तो इन्होंने हाल ही में शानदार खेल दिखाया है। सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में इन्होंने विदर्भ के लिए बेहतरीन खल दिखाया था। इन्होंने अपने करियर में खेले गए 20 टी 20 मैचों की 19 पारियों में 37.30 की औसत और 145.20 के स्ट्राइक रेट से 485 रन बनाए हैं।
इसे भी पढ़ें – इस ख़ास शख्स की वजह से दुनिया के सबसे सफल कप्तान बने धोनी, लेकिन नहीं जानता कोई भी ये बड़ा राज