Team India: हाल ही में भारतीय टीम के हेड कोच बनने वाले गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने आते ही टीम इंडिया (Team India) में बदलाव करना शुरु कर दिया है। श्रीलंका दौरे से पहले बीसीसीआई ने ये अहम जिम्मेदारी गौती के कंधों पर सौंपी थी। आईपीएल 2024 में केकेआर को अपने मार्गदर्शन में चैंपियन बनाने पूर्व भारतीय क्रिकेटर से काफी उम्मीद होगी कि वह भारतीय क्रिकेट को भी नई ऊंचाईयों पर ले जाएं।
उस ओर गौतम गंभीर ने पहला कदम उठा लिया। उन्होंने तीनों फॉर्मैट के लिए अलग-अलग टीम बनाई है। बीते दिन बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी। इसमें एक ऐसे प्लेयर को शामिल किया गया है, जो करीब तीन साल से टीम से बाहर चल रहे हैं। ये 33 वर्षीय क्रिकेटर गंभीर के साथ आईपीएल में काम कर चुके हैं। आइए विस्तार से जान लेते हैं आखिर हम किस प्लेयर की बात कर रहे हैं।
“इंजीनियर” खिलाड़ी की Team India में वापसी

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय स्क्वॉड में तीन साल बाद वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) की वापसी हुई है। चयनकर्ताओं ने लेग ब्रेक गुगली बॉलर पर भरोसा जताते हुए उन्हें दुबारा टीम इंडिया (Team India) में मौका दिया है। बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में जगह न मिल पाने के चलते कर्नाटक के ये क्रिकेटर काफी निराश हो गए थे।
उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी हताशा भी जाहिर की थी। हालांकि अब आईपीएल के पिछले कुछ संस्करण के उनके प्रदर्शन को देखते हुए सेलेक्टर्स ने एक बार फिर चक्रवर्ती को नीली जर्सी पहनने का मौका दिया है। इससे पहले वरुण चक्रवर्ती ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 5 नवंबर, 2021 को स्क्वॉटलैंड के खिलाफ खेला था। अब तक 6 टी20 मैचों में वह 2 ही विकेट ले सके हैं। देखना है अब वह क्या कमाल दिखा पाते हैं।
यहां देखें ट्वीट:
Happy for Varun Chakravarthy 👌
– He was dropped after the 2021 T20I WC without making much of a mistake, worked hard, one of the best spinners in IPL and returned to the team after 3 years.
What a remarkable story…!!! pic.twitter.com/2mHh6NpEl1
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 28, 2024
इस दिन होगी आगामी श्रृंखला की शुरुआत
भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) 6 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने उतरेगी। पहला मुकाबला ग्वालियर में खेला जाएगा। दूसरा टी20 9 अक्टूबर को दिल्ली में व तीसरा टी20 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का स्क्वॉड:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।