IPL 2024 अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है और 26 मई के दिन कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के मैदान में इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस सत्र के बाद आगामी सत्र यानी कि IPL 2025 में मेगा ऑक्शन होने जा रहा है और सभी टीमें इसके लिए अभी से उत्सुक नजर आ रही हैं।
IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में कई बड़ी हस्तियां नीलामी के टेबल पर खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल करने की कोशिश करेगी। कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की मालकिन नीलामी के टेबल पर एक खतरनाक खिलाड़ी के पीछे भागते हुए दिखाई दे सकती हैं।
इस खिलाड़ी के पीछे पैसा बहा सकती हैं फ्रेंचाइजी

IPL 2025 में मेगा नीलामी होने जा रही है और अभी से ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैककर्ग (Jake Fraser-McGurk) को इस नीलामी की हॉट चॉइस बताया जा रहा है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो इस नीलामी में जैक फ्रेजर मैककर्ग के ऊपर कई फ्रेंचाइजियां मोटा पैसा बहाते हुए दिखाई दे सकती हैं। माना जा रहा है कि, जैक फ्रेजर मैककर्ग के ऊपर IPL 2024 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम बोली लगाते हुए दिखाई दे सकती हैं।
अभी दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं Jake Fraser-McGurk
युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैककर्ग को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के रूप में अपने साथ जोड़ा था। प्लेइंग 11 में मौका मिलते ही इन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। इस सत्र दिल्ली की टीम का कमबैक इन्हीं की धुआंधार परफ़ॉर्मेंस के बाद ही हुआ था। ऐसे में कहा जा रहा है कि, दिल्ली कैपिटल्स की मैनेजमेंट इन्हें कभी अपने खेमे से अलग करने से भूल नहीं करेगी। अगर ये नीलामी की टेबल में आते हैं तो फिर इनके पीछे कई टीमें जा सकती हैं।
कुछ इस प्रकार रहे हैं आकड़े
अगर बात करें जैक फ्रेजर मैककर्ग के IPL 2024 के आकड़ों की तो इनका प्रदर्शन इस सीजन बहुत ही बेहतरीन रहा है। इन्होंने इस सत्र में खेलते हुए 9 मैचों की 9 पारियों में 36.7 की औसत और 234 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 4 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं और इन्होंने 32 चौके एवं 28 छक्के भी लगाए हैं।
इसे भी पढ़ें – 4 खिलाड़ी जो टीम इंडिया के लिए एक फेयरवेल मैच के थे हकदार, लेकिन BCCI ने धक्के मारकर निकाला, फिर मजबूरी में लिया संन्यास